चूना पत्थर खदान में लगी आग, मौत

चूना पत्थर खदान में आगबीजिंग। पश्चिमोत्तर चीन में मंगलवार शाम को एक चूना पत्थर खदान में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई। इसमें बचाव दल के तीन लोग भी शामिल हैं।

चूना पत्थर खदान में आग

स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि यह घटना गांसू प्रांत के झांगी शहर की एक खदान में शाम 4.15 बजे लगी। इस आग में नौ कर्मी फंस गए थे।

घटना की सूचना के बाद अग्निशमन और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचे। खदान में फंसे कर्मियों को बुधवार सुबह 4.06 बजे तक निकाला गया।

वहीं, तीन बचाव दल कर्मी इस अभियान के दौरान बेहोश हो गए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह खदान जियुक्वान आयरन एंड स्टील ग्रुप (जेआईएससीओ) द्वारा संचालित है।

LIVE TV