चुनाव और जातीय समीकरण के नाम रहा मोदी का कैबिनेट विस्तार

कैबिनेट विस्तारनई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने मंत्रिमंडल विस्तार कर दिया है। मंत्रिमंडल विस्तार में एक केंद्रीय मंत्री और 18 राज्य मंत्रियों को जगह दी गई है। आज दिन में 11 बजे राष्ट्रपति भवन में हुए समारोह में इन सभी मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गयी। इस विस्तार में कुछ नए मंत्री है, जबकि कुछ को प्रमोशन मिला है|

यह भी पढ़ें : कैबिनेट विस्तार में नहीं आईं सुषमा और खुश हो गए मोदी

मोदी के इस नए मंत्रिमंडल में उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश और गुजरात से तीन-तीन राज्यमंत्री बनाये गए हैं। इस मंत्रिमंडल में राजस्थान से सबसे ज्यादा चार मंत्रियों को जगह दी गयी है। उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल और असम से एक-एक मंत्री को जगह मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सत्ता में आने के बाद मंत्रिमंडल का यह दूसरा विस्तार है।

यह भी पढ़ें : #ModiCabinet : संभावित मंत्री खा रहेे लड्डू, साइकिल से पहुंचे राष्‍ट्रपति भवन

ये बने मंत्री

मंत्रिमंडल विस्तार में प्रकाश जावड़ेकर को कैबिनेट मिनिस्टर की अहम जिम्मेदारी दी गयी है| 18 अन्य को राज्य मंत्री बनाया गया है| ये है राज्यमंत्रियों की लिस्ट-

एसएस अहलूवालिया

पीपी चौधरी

अर्जन राम मेघवाल

सी आर चौधरी

विजय गोयल

पुरुषोत्तम रूपाला

मनसुखभाई मडाविया

कृष्णा राज

महेंद्र नाथ पांडे

अनुप्रिया पटेल

अजय टम्टा

रामदास अठावले

सुभाष रामराव भामरे

रमेश जिगाजिनागी

सदस्य फग्गन सिंह कुलस्ते

राजेन गोहेन

जसवंत सिंह भाभोर

एम जे अकबर

ख़ास बातें

इस फेरबदल में मंत्रियों का चयन उनके विकास के विजन, गुड गवर्नेंस और केंद्र की गांव, गरीब और किसान की नीतियों को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

कैबिनेट विस्तार में चुनावी राज्यों और जातीय समीकरण को खास तवज्जो दी गई है। दस राज्यों से जातिय समीकरण के हिसाब से दो एसटी, पांच एससी, दो अल्पसंख्यक और महिला कोटे से दो को मंत्री बने हैं।

इस समारोह में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का न आना चर्चा का विषय बना। हालाँकि सुषमा ने आज सुबह ही ट्वीट कर के यह बता दिया था कि वो अपने व्यस्त कार्यक्रम की वजह से समारोह में नहीं पहुँच पाएंगी।

अपने ख़ास अंदाज़ में आये रामदास अठावले शपथ ग्रहण के दौरान अपना नाम बोलना ही भूल गये। उन्हें दोबारा नाम बोलने के लिए कहा गया। इसके बाद पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

कैबिनेट विस्तार में राज्य मंत्री बने सांसद मनसुख एल मंडाविया और अर्जुन मेघवाल साइकिल से राष्‍ट्रपति भवन आये। इस वजह से ये दोनों ही सांसद सुबह से ही सुर्ख़ियों में छाए रहे।

LIVE TV