कांग्रेस बुधवार को जारी करेगी घोषणापत्र

चुनावी घोषणा पत्रलखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 27 वर्षो से सत्ता से बाहर कांग्रेस आठ फरवरी को अपना चुनावी घोषणा पत्र जारी करने जा रही है।

चुनावी घोषणा पत्र

कांग्रेस के प्रदेश मीडिया प्रभारी सत्यदेव त्रिपाठी ने बताया कि कांग्रेस महासचिव गुलाम नबी आजाद एवं प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर बुधवार को सुबह 11 बजे पार्टी का घोषणापत्र जारी करेंगे। कांग्रेस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव मैदान में उतरी है।

इससे पहले सोमवार को भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों की एक नई लिस्ट जारी की थी। भाजपा की नई लिस्ट में 9 प्रत्याशियों का नाम शामिल किया गया है।

बता दें यह भाजपा की चौथी लिस्ट है, जिसके साथ अभी तक पार्टी 380 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है। पहली लिस्ट में 149, दूसरी में 155 और तीसरी लिस्ट में 67 प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की जा चुकी है। कहा यह है कि अभी तक पार्टी ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को शामिल नहीं किया है।

LIVE TV