चीन: वैज्ञानिकों ने किया चमगादड़ों में कोरोना का नमूना होने का दावा, शोध के बाद बढ़ी चिंता

अभी हालही में चीनी वैज्ञानिकों ने अपने एक शोध के बाद हैरान कर देने वाला दावा। अपने एक शोध के बाद चीनी वैज्ञानिकों ने चमगादड़ों में कोरोना का नया नमूना पाया। चमगादड़ में मिले नए वायरस में ऐसा वायरस शामिल है, जो आनुवंशिक रूप से कोरोना वायरस का दूसरा सबसे करीबी वायरस हो सकता है।

शोध के दौरान यह भी पता चला कि चमगादड़ों में कितने प्रकार के कोरोना वायरस होते हैं और ये कितने लोगों में फैलने की क्षमता रखता है। आपको बता दें कि शेडोंग विश्वविद्यालय के चीनी शोधकर्ताओं ने यह अध्ययन किया है। जिसके बाद चीनी नागरिकों में चिंता की लहर दौड़ गई है। शोधकर्ताओं ने यह भी दावा किया कि सॉर्स कोव-2 ही मौजूदा महामारी का कारण बना हुआ है।

यदि बात करें चीनी जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट की तो उसके अनुसार वैज्ञानिकों ने चमगादड़ की विभिन्न प्रजातियों में से 24 नए कोरोना वायरस के जीनोम इकट्ठे किए हैं। इनमें से चार सॉर्स कोव-2 कोरोना वायरस के वायरस शामिल हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये नमूने जंगल में रहने वाले छोटे चमगादड़ों से मई 2019 और नवंबर 2020 के बीच जुटाए गए थे।

LIVE TV