चीन ने बनाई दुनिया की पहली लेटी हुई गगनचुम्बी बिल्डिंग, खर्च करने पड़े 27000 करोड़ रूपये…

चीन हमेशा नए-नए प्रयोग करके दुनियाभर में छाया रहता है। एक बार फिर इस देश ने इंजीनियरिंग का एक शानदार नमूना पेश किया है, जिसे देखकर दुनिया हैरत में है।

दरअसल, चीन ने एक ऐसी बहुमंजिला इमारत बनाई है, जो लेटी हुई सी लगती है। इस गगनचुंबी इमारत को 4 बिल्डिंगों के ऊपर बनाया गया है।

चीन के इस प्रोजेक्ट का नाम है चोंगकिंग। वैसे आमतौर पर कोई भी गगनचुंबी इमारत ऊर्ध्वाधर (वर्टिकल) बनाई जाती है, लेकिन यह इमारत अपने आप में एक अजूबा है, क्योंकि यह क्षैतिज (होरिजेंटल) रूप से बनाया गया है।

अजब गजब

यह गगनचुंबी इमारत 250 मीटर लंबी है। इस इमारत की खासियत ये है कि इसमें 1400 रिहायशी अपार्टमेंट हैं, जबकि इसमें एक लग्जरी होटल और 1.60 लाख वर्गमीटर का बड़ा ऑफिस स्पेस भी है। हालांकि यह अभी तक पूरी तरह से बना नहीं है।

इस इमारत का डिजाइन चीन की पारंपरिक नौका की तरह रखा गया है। इस इमारत के ऊपर से यांग्ट्जी और जियालिंग नदियों के संगम को भी देखा जा सकता है। इस इमारत को ‘क्रिस्टल’ नाम दिया गया है।

देश से जुड़ी IIT की इस रिपोर्ट को पढ़कर सहम जायेंगे आप, PM मोदी की भी बढ़ गयी चिंता…

लेटी हुई इस बहुमंजिला इमारत का निर्माण एशिया की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनियों में से एक कैपिटालैंड ने किया है। इसे बनाने में 6 साल का समय लगा है और इसमें 27 हजार करोड़ रुपये का खर्च आया है।

LIVE TV