‘चीज़ी मसाला टोस्ट’ के साथ बनाये सुबह के नाश्ते को हेल्दी

बच्चो हो या बड़े सभी को टोस्ट पसंद होते है। खासतौर पर अलग अलग सब्जियों से बने टोस्ट को तो सभी बड़े चाव से खाते है। इस बारिश के मौसम में खुद को हेल्दी बनाये रखने के लिए जरूरी है कि ऐसा कुछ खाया जाये तो सेहत के लिए भी सही हो।

 'चीजी मसाला टोस्ट' के साथ बनाये सुबह के नाश्ते को हेल्दी

ऐसे में चीजी मसाला टोस्ट स्वाद भरा भी है और सेहत का भी ख्याल रखता है। इन्हें बनना भी आसान है। इसे सुबह के नाश्ते में परोसा जाये तो हेल्दी रहने की शुरुआत सुबह से ही की जा सकती है। तो आइये जानते है इसको बनाने की विधि के बारे में

‘चीजी मसाला टोस्ट’ के साथ बनाये सुबह के नाश्ते को हेल्दी

सामग्री:

  • तेल – 1 1/2 टेबलस्पून
  • प्याज – 90 ग्राम
  • लहसुन का पेस्ट – 1 टीस्पून
  • बंदगोभी (कटी हुई) – 30 ग्राम
  • हरी बीन्स – 30 ग्राम
  • फूलगोभी – 30 ग्राम
  • गाजर – 30 ग्राम
  • आलू (उबले और मैश किए हुए) – 65 ग्राम
  • नमक – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च – 1/2 टीस्पून
  • नींबू का रस – 2 टीस्पून
  • धनिया – 2 टेबलस्पून
  • ब्रेड स्लाइस
  • मक्खन – ग्रीस करने के लिए
  • पनीर – स्वाद के लिए

एग चाट की बेहतरीन रेसिपी

विधि:

– पैन में 1 1/2 टेबलस्पून तेल गर्म करके 90 ग्राम प्याज डाल कर अच्छी तरह से पकाएं।
– फिर 1 टीस्पून लहसुन का पेस्ट डाल कर 1-2 मिनट तक भूनें।
– अब 30 ग्राम बंदगोभी, 30 ग्राम हरी फलियां, 30 ग्राम फूलगोभी, 30 ग्राम गाजर डाल कर 5 से 7 मिनट तक पकाएं।
– इसके बाद 65 ग्राम आलू, 1 टीस्पून नमक, 1/2 टीस्पून लाल मिर्च, 2 टीस्पून नींबू का रस डाल कर अच्छी तरह मिलाएं।
– अब 2 टेबलस्पून धनिया मिक्स करके 3 से 5 मिनट तक पकने दें।
– ब्रेड स्लाइस लेकर उस पर मक्खन फैलाएं और इसके ऊपर तैयार किया हुआ मिश्रण फैलाएं।
– फिर इसे मोजरेला चीज के साथ गार्निश करके ओवन में 400°F/200°C पर 15 मिनट तक बेक करें या फिर जब तक पनीर मेल्ट न हो जाएं।
– अब इसे ओवन से निकालें और काट कर आधा कर लें।
-चीजी मसाला टोस्ट बन कर तैयार है। इसे मेयोनेज या केचप के साथ परोसें।

LIVE TV