सर्वे : यूपी से बुआ, बबुआ और शहजादे का साफ़ होगा पत्ता, चप्पे-चप्पे में होगी सिर्फ भाजपा!

भाजपानई दिल्ली। उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे राज्‍य में कमल खिलने का संकेत देते हुए दिखाई पड़ रहे है। जनवरी 2017 के सर्वे के मुताबिक यूपी की 403 सीटों में से भाजपा को 202 सीटें मिलते हुए सपष्‍ट नजर आ रहा है। मालूम हो कि यूपी विधानसभा के लिए ठीक बहुमत का आंकड़ा भी 202 सीटों का ही है। सर्वे में बीएसपी और एसपी-कांग्रेस गठबंधन को करारी शिकस्‍त मिलती दिख रही है।

एक तरफ बीएसपी को जहां 47 सीटों से संतुष्‍ट रहना पड़ सकता है, वहीं कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 147 सीटें और अन्य को 7 सीटें मिलती दिख रही हैं। सर्वे की माने तो बीजेपी यूपी में अकेले दम पर सरकार बना सकती है।

सर्वे में सीटों के मामले में एसपी-कांग्रेस गठबंधन और बीएसपी को बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि सर्वे के मुताबिक वोट शेयर के मामले में सबसे अधिक नुकसान एसपी-कांग्रेस गठबंधन को होता दिख रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 80 सीटें प्राप्‍त हुई थीं।

वहीं, कांग्रेस-एसपी की सीटों को अगर जोड़ दिया जाए तो 2012 में इन दोनों दलों को मिलाकर 252 सीटें मिली थीं। सर्वे के मुताबिक बीएसपी को 33 सीटों और एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 105 सीटों का नुकसान होता दिखाई दे रहा है। 2012 में मात्र 47 सीटें पाने वाली बीजेपी को सर्वे के मुताबिक 155 सीटों का लाभ हो सकता है।

2012 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी को 26 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस-एसपी के वोटों को मिला दिया जाए तो उन्हें 41 फीसदी वोट मिले थे। बीजेपी को 2012 के विधानसभा चुनावों में 15 फीसदी वोट मिले। सर्वे के मुताबिक बीएसपी को इस बार 24 फीसदी, एसपी-कांग्रेस को 31 फीसदी और बीजेपी को 34 फीसदी वोट मिलने की उम्मीद जताई गई है।

इस तरह सर्वे के मुताबिक यूपी विधानसभा चुनाव 2017 में बीएसपी को 2 फीसदी जबकि कांग्रेस-एसपी गठबंधन को 10 फीसदी वोटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। वहीं बीजेपी को इसकासबसे अधिक फायदा होता दिख रहा है। सर्वे के मुताबिक बीजेपी को 19 फीसदी वोटों का फायदा हो सकता है।

LIVE TV