चक्रवात की वजह से मुंबई में BKC के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद किया गया

अरब सागर से उठे चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर कई राज्यों में अलर्ट जारी है। वहीं मुंबई में जगह-जगह बारिश हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात तौकते से संबंधित स्थिति को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से बात की।

उधर NCP नेता नवाब मलिक ने कहा कि चक्रवात को लेकर महाराष्ट्र सरकार पिछले 3 दिनों से सतर्क है। राज्य आपदा प्रबंधन 24 घंटे काम कर रहा है। सारे जिलों को सतर्क रहने का आदेश दिया गया है। लगातार बारिश हो रही है और तेज हवाएं चल रही हैं।

वहीं, चक्रवात की वजह से मुंबई में BKC के कोविड सेंटर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। 193 मरीजों को, जिनमें 73 मरीज ICU में थे, विभिन्न अस्पतालों में शिफ्ट किया गया है।

LIVE TV