चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामला: वर्णिका के समर्थन में उतरे सहवाग-योगेश्वर दत्त

चंडीगढ़चंडीगढ़। हरियाणा बीजेपी अध्यक्ष के बेटे द्वारा आईएएस अधिकारी की बेटी वर्णिका को छेड़ने के मामले में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग भी उतर आए हैं। सहवाग वर्णिका के समर्थन में उतरे हैं। वीरेंद्र सहवाग ने ट्वीट के जरिए इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही उन्होंने लड़कियों के साथ छेड़छड़ करने वाले मनचलों की नसीहत भी दी है।

सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर हमेशा एक्टिव रहने वाले सहवाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा है कि ‘चंडीगढ़ का वकिया शर्मनाक है। बिना किसी के प्रभाव के निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। कोई भी हो। कायदे में रहोगे तो फायदे में रहोगे।’

सहवाग के इस ट्वीट से साफ है कि उनका इशारा हरियाणा भाजपा के चीफ सुभाष बराला के बेटे विकास बराला की ओर है जिनके ऊपर अपने दोस्त के साथ वर्णिका का पीछा और छेड़छाड़ करने का आरोप है।

सहवाग के पहले ओलंपिक पदक विजेता योगेश्वर दत्त ने भी इस मसले पर अपनी अपनी राय जाहिर करके हुए इस घटना पर तंज कसा और हरियाणा की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया।

योगेश्वर खुद हरियाणा पुलिस में अधिकारी हैं। ट्विटर के जरिए उन्होंने कहा कि ‘जब समाज के अभिजात्य वर्ग के ऐसे मामले सामने आते है तो सोचिए निचले वर्ग के लोगों के साथ कैसे न्याय होगा।’

LIVE TV