घोड़े से यौन सम्बंद बनाने के आरोप में पुलिस ने किया गिरफ्तार, इस तरह हुआ खुलासा

UK के नोरफॉल्क में मंगलवार को एक 19 वर्षीय ऑलस्टन नामक व्यक्ति का ऐसा शर्मनाक कृत्य सामने आया जिसे जान हर कोई हैरान रह जाए। पुलिस ने ऑल्स्टन पर जानवर के साथ यौन संपर्क, जानवर के साथ क्रूरता और रात के दौरान अपराध करने के इरादे से अस्तबल में घुसने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Sapne Me Hours Dekhna In Hindi - सपने में घोडा देखना

अस्तबल के मालिक ने बताया कि गुरुवार तड़के एक शख्स अस्तबल में घुस गया। उसने पहले अस्तबल में लगे सीसीटीवी कैमरे का प्लग निकाल दिया, उसके बाद उसने घिनौना कृत्य किया। उस समय वहां कोई और मौजूद नहीं था। एक सीसीटीवी कैमरा चालू रह गया, जिसमें ये पूरी वारदात कैद हो गई। जब अस्तबल मालिक ने सीसीटीवी फुटेज देखा, तो वह हैरान रह गया। पुलिस को सूचना दी तब तक आरोपी शख्स वहां से फरार हो गया।

मंगलवार को आरोपी को रेंथम डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसकी जमानत खारिज कर शुक्रवार को सुनवाई के लिए अगली तारीख दी है। नोरफाल्क पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। साथ ही पड़ोसियों से भी इस बात की जानकारी की जा रही है, कि आरोपी शख्स को पहले कभी वहां देखा गया है।

LIVE TV