भाजपा ने कहा कांग्रेस ने घोषणा पत्र नहीं ‘घुटना टेक पत्र’ किया है जारी

घुटना टेक पत्रलखनऊ। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र को ‘घुटना टेक पत्र’ करार दिया है। कहा कांग्रेस पार्टी का घोषणा पत्र ये बताता है कि कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की बेहाली के जिम्मेदार लोगों के समाने घुटने टेक दिए हैं।

घुटना टेक पत्र हुआ है जारी

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव ने आईपीएन से बातचीत में कहा कि बेरोजगार युवकों को नौकरी की नीलामी करने के जिम्मेदार लोगों, बदहाल शिक्षा, बदहाल कानून, स्वास्थ्य सेवाएं, बहन बेटियों की लुटती आबरू की जिम्मेदार व्यवस्था के सामने कांग्रेस ने घुटने टेक दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता को कांग्रेस द्वारा नाकाम सरकार के साथ गठबंधन पर आश्चर्य है। सपा सरकार उत्तर प्रदेश में कुशासन का पर्याय बन चुकी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के 30 जिलों में अवैध खनन हुआ है। 10 जिलों में गायत्री प्रजापति द्वारा अवैध खनन का खेल हुआ, 20 जिलों में मुख्यमंत्री के सहयोगियों ने सरकार के संरक्षण में अवैध खनन करवाया। सपा-कांग्रेस के इरादे और विश्वास, नीति और नियत उप्र के हित में नहीं है।

LIVE TV