घिसलीन मैक्सवेल पर लगा 14 साल की किशोरी के साथ यौन शोषण करने का आरोप

ब्रिटेन की मशहूर हस्ती और जेफरी एप्सटाइन की पूर्व प्रेमिका घिसलीन मैक्सवेल पर दो नए आपराधिक आरोप लगे हैं। आरोप लगाने वाली एक महिला के अनुसार दोनों की कथित यौन शोषण की योजना का शिकार वह तब बनी थी जब उसकी आयु महज 14 साल की थी। इसके बाद मैक्सवेल के लिए संकट और गंभीर हो गया है। अगर उन्हें दोषी ठहराया जाता है तो उन्हें कई दशक सलाखों के पीछे गुजारने पड़ सकते हैं।

हालांकि, उनके वकील का कहना है कि मैक्सवेल के खिलाफ सरकार का मामला कमजोर है क्योंकि तीन महीलाओं के दशकों पुराने आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों का सामना कर रहीं मैक्सवेल का ट्रायल 12 जुलाई को तय किया गया है। उनकी वकील लारा मेनिंगर ने इसे लेकर कोई टिप्पणी नहीं की हैं। सोमवार को, अभीयोजन पक्ष ने कथित अपराथों की समय सीमा 1990 के दशक में कुछ वर्षों से बढ़ाकर एक दशक कर दी और मैक्सवेल पर सीधे तौर पर नाबालिगों के शोषण का आरोप लगाया। मैक्सवेल पर एप्सटाइस्म के साथ मिलकर बच्चों के यौन शोषण के लिए साजिश में शामिल रहने का आरोप है। नए यौन शोषण के मामले में अधिकतम 40 साल की जेल हो सकती है। नए अभियोग के अनुसार ‘माइनर विक्टिम-4’ के रूप में पहचान की गई लड़ाई अन्य लड़कियों को एप्सटाइन के पास ले गई थी। मैक्सवेल और अन्य कर्मचारियों ने उन्हें इसके लिए सैकड़ों डॉलर का भुगतान किया था। सरकार का कहना है कि इन कथित अपराधों में से कुछ को मैक्सवेल के लंदन स्थित टाउनहाउस में अंजाम दिया गया था।

LIVE TV