गूंथा आटा रखने से घर में होगी अकाल मृत्यु, शास्त्र देता है प्रमाण, जानें पूरी सच्चाई

घर में गूंथा हुआ आटानई दिल्ली। अक्सर देखा जाता है कि घर में महिलाएं आलस के चलते एक साथ ही ढेर सारा आटा गुथ के फ्रिज में रख देती हैं। हालांकि उनका ये सोचना होता है की जिसको जब भूख लगेगी तब उन्हें गरमा-गर्म रोटी सेंक के दिया जाएगा। पर महिलाएं इस बात की सच्चाई से बिल्कुल अंजान हैं कि अगर वो घर में गूंथा हुआ आटा रखती हैं तो वो अपने घर में बुरी आत्माओं को बुलावा देती हैं। जी हां, पर अगर आप इस बात को यूँ ही टालने की ग़लती कर रहे हैं तो आज हम आपको एक ऐसा रिजन बताएंगे जिसको शास्त्रों ने भी सही माना है।

फ्रिज में रखा गूंथा आटा आपका समय तो बचाता है पर मान्यताओं के अनुसार घर में रखा गूंथा आटा भूत-प्रेत को आमंत्रित करता है। दरअसल, शास्त्रों की मानें तो घर में रखा गूंथा आटा पिंड के समान माना जाता है जो पिंड मृत्यु के बाद मृतात्मा के लिए रखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति का खोया आधार, लग रहे फिर से महामहिम बनने के कयास

अगर आप आटा गूंथकर उसे फ्रिज में रख देते हैं तो ऐसी आत्माएं जिनको पिंडदान नहीं किया गया है वो इस पिंड के भक्षण के लिए घर में प्रवेश करने लगती हैं। ऐसे भूत-प्रेत फ्रिज में रखे इस पिंड से तृप्ति पाने का उपक्रम करते हैं और फिर घर में रोग, शोक, अकाल मृत्यु, और तमाम तरह के कष्टों का घेरा बन जाता है।

वैसे अगर वैज्ञानिक रूप से भी समझा जाए तो भी गूंथा आटा स्वास्थ के लिए हानिकारक होता है। देर तक रखे आंटे की रोटी सेहत के लिए सही नहीं होता। जिसके सेवन से तमाम तरह की बीमारियाँ शरीर को घेरने लगती हैं। तो अगर आपके भी घर की फ्रिज में गूंथा हुआ आटा रखा है तो उसे तुरंत बाहर फेंक दें और इस बात का विशेष धायं दें की आगे से घर में कभी भी गूंथा हुआ आटा न रखा जाए।

LIVE TV