गर्मी में बने रहना चाहती हैं गोरी तो अपनाएं ये नुस्खे

घरेलू नुस्खे दिन प्रतिदिन बदल रहा मौसम हर रोज कुछ अलग ही तेवरों में नजर आने लगा है। सूरज की तपिस मानो अब बर्दास्त से बाहर हो रही है। घर से बाहर निकलते ही ऐसा महसूस होता है कि हम किसी भट्टी के करीब आ गए हों। जिसे देखो वही खुद को इस कड़ी धूप से बचाने के लिए तरह-तरह के घरेलू नुस्खे  अपनाता रहता है।

घरेलू नुस्खे अपनाएंगी तो छूट जाएँगी ये आदतें

यदि हम लड़कियों की बात करें तो उनकी बात ही अलग है वो खुद को धूप से बचाने के लिए मुंह और शरीर को इस तरह ढ़क लेती हैं जैसे भरी दोपहर में गेहूं की कटाई करने किसी खेत को जा रही हों। कई-कई बार तो आलम ये हो जाता है कि पड़ोस से निकलने वाले उनके माता-पिता भी उनको पहचान नहीं पाते।

तो अगर आप इन सब उपायों को अपना कर भी खुश नहीं हैं, तो परेशान मत रहिये क्योंकि हम लेकर आये है आपके लिए कुछ घरेलु नुस्खे जिन्हें अपनाकर आप हमेशा गोरी बनी रह सकती हैं।

घरेलू नुस्खे : इनसे बढ़ेगा चेहरे का नूर

*गर्मी के दिनों में चेहरे को साबुन या फेस वॉश से अच्छी तरह धोकर हाथ में चुटकी भर चीनी और नमक को लेकर चेहरे पर लगाएं, उसके बाद धो लें। यह चेहरे के लिए एक अच्छा स्क्रबर है। इससे चेहरे की त्वचा तरोताजा बनी रहती है।

*गर्मी के दिनों में मुल्तानी मिट्टी को गुलाब जल में मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इस मिट्टी में कई गुण होते हैं, जो चेहरे के रोमछिद्रों को खोलती है और त्वचा से टॉक्सिन्स को बाहर निकालती है।

*चंदन को प्राकृतिक और खूबसूरती बढ़ाने वाला माना जाता है क्योंकि यह ठंडा होता है। इसके अलावा यह सनबर्न से बचाव करता है। चंदन का तेल एक प्राकृतिक सनस्क्रीन होता है।

*गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए गुलाब जल को आइस-ट्रे में जमाकर बर्फ की क्यूब्स को आंखों के इर्द-गिर्द रगड़ना चाहिए। गुलाब जल थकी हुई त्वचा को तरोताजा करता है।

*गर्मी के दिनों में चेहरे पर खीरे का रस लगाएं। झुलसी हुई त्वचा के लिए यह फायदेमंद है। इसके अलावा सनबर्न और झुर्रियों को दूर करने में यह सहायक होता है।

*गर्मियों में त्वचा की देखभाल के लिए एक चुटकी कपूर को थोड़े से शहद में मिलाकर इससे चेहरा धोएं, चेहरा खिल उठेगा।

*गर्मी के मौसम में नहाने से पहले फेस पर नीम या गुलाब का फेस पैक लगाएं और सूख जाने पर ताजे पानी से साफ कर लें।

नींबू और दही का फेस मॉस्‍क
रंगत को निखारने की यह सबसे आसान विधि होती है। इसमें दही लेकर उसमें कुछ बूंदे नींबू की डाल कर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो इसमें आप बेसन और क्रीम भी मिला सकती हैं। गर्मी के मौसम में इस मास्क को लगाने से सन टैनिंग भी दूर होती है। सूरज की गर्मी से निजात पाने के लिए इसे रोज लगाना चाहिए।

खीरे को न केवल खाएं, इसे चेहरे पर भी लगाएं
खीरे को पीस कर और उसमें गुलाब जल मिलाएं। अगर चेहरा ड्राय है, तो आप उसमें ग्लिसरीन मिलाएं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धो लें। आराम मिलेगा।

लाल टमाटर चेहरे को बनाएगा फ्रेश
टमाटर के गूदे को अपने चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं। इसे दूध या फिर ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा फ्रेश हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।

 

 

 

LIVE TV