ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए घर पर बनाये ये खास उबटन

ग्लोइंग और यूथफुल स्किन के लिए आप घर पर ही ये खास उबटन तैयार करके लगा सकती हैं। इन्हें घर पर बनाना सस्ता भी है और आसन भी है।
ग्लोइंग और जवां त्वचा के लिए घर पर बनाये ये खास उबटन

हर महिला का सपना होता है कि वह खूबसूरत नजर आए। साथ ही उसकी कोमल और चमकदार त्वचा की सभी लोग तारीफ करें। मगर, गर्मी का चिपचिपा मौसम त्वचा को काफी नुकसान पहुंचाता है। इस मौसम में तेज धूप और उमस से त्वचा डल हो जाती है। वैसे बाजार में बहुत सारे कॉस्मैटिक्स आते हैं, जो आपकी त्वचा को हीट स्ट्रोक और गर्मी में होने वाले स्किन इनफैक्शन से बचाते हैं। मगर, प्रचीन समय से सुंदरता को बढ़ाने के लिए महिलाएं घर में बने उबटन का इस्तेमाल करती आई हैं।

तो चलिए आज हम भी आपको तरह-तरह के उबटन के बारे में बताएंगे, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग और यूथफुल बनाएं रखने में असरदार साबित होंगे।

जानिए अलीगढ़ में बच्ची की हत्या का मुख्य आरोपी अपनी बेटी से रेप के आरोप में जा चुका हैं जेल…

उड़द दाल और गुलाबजल

इस उबटन को बनाने के लिए आपको 1 चम्मच उड़द की दाल को रातभर पानी में भिगो कर रखना होगा। सुबह आपको इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीसना होगा। इस पेस्ट तैयार हो जाए तो उपर से आपको गुलाबजल डालना होगा। आप इसमें चुटकी भर हल्दी और केसर भी डाल सकती हैं। आपका उबटन बनकर तैयार है। अब आप इसे अपने चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से रगड़ते हुए पानी से चेहरे को साफ कर लें।

मसूर दाल और अंडा

आपको इस उबटन को तैयार करने के लिए सबसे पहले मसूर की दाल को रात भर पानी में भिगोना होगा। इसके बाद आप इस दाल को कच्चे दूध के साथ पीस लें। अब इसमें एक अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इस मिश्रण में 2 बूंद नीबू डालें। इसके बाद मिश्रण में गुलाबजल और हल्दी मिलाएं। इस उबटन को चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से उबटन को रगड़-रगड़ कर निका दें। इसके बाद ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

संतरे के छिलके और दूध

आपको संतरे के छिलकों को धूप में सुखा कर उसका पाउडर बनाना होगा। इसके बाद आपको इस पाउडर को बेसन में मिलाना होगा। इस मिश्रण से उबटन तैयार करने के लिए आपको दूध और गुलाबजल चाहिए होगा। इसमें आप थोड़ी हल्दी, केसर और चंदन पाउडर भी मिला सकती हैं। जब यह उबटन तैयार हो जाए तो इसे चेहरे पर लगाएं। इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें और फिर ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।

केला और शहद

केला सेहत के लिए बेहद फायदेमंद फल है। शाहेद के भी सेहत के लिए कई फायदे हैं मगर, इन दोनों को मिलाकर आप उबटन तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आपको केले को अच्छी तरह मैश करना है। केले को मैश करने के बाद उसमें शहद और 2 बूंद नीबं डालना है। इसे अपने चेहरे पर लगाने के बाद 10 मिनट बाद साफ कर लें।

गर्मियों में न केवल खरबूजा बल्कि इसके बीज भी होते हैं फायदेमंद, जानिए कैसे

बेसन-हल्दी और चंदन का उबटन

एक बाउल लें उसमें 1 चम्मच बेसन और 1 चम्मच हल्दी पाउडर डालें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच चंदन डालें। अब इसमें घर पर निकली मलाई डालें और फिर दूध डालें। जब उबटन गाढ़ा हो जाए तो इसे अपने चेहरे पर लगाएं। इसे सर्कुलेशन मोशन हाथों को घुमा कर गालों पर लगाएं। इसे कुछ देर चेहरे पर लगा रहने दें और सुखा लें। फिर इसे पानी से साफ कर लें।

LIVE TV