गौ सेवा ही देश व धर्म सेवा है

मेरठ : हमारी संस्कृति में गाय को गौ-माता का दर्जा दिया गया। जिसको लेकर दिव्य गौरक्षा सेवा संस्थान पिछले काफी समय से गौ-माता की सेवा के कार्य में लगी हुई। इसमें संस्थान की दो गऊशालाओं में गायों की देखभाल की जा रही है। इसी सेवा को बढ़ाते हुए संस्था आगामी आठ मई को गौ कथा का आयोजन कर रहा है। यह बातें संस्था की राष्ट्रीय संयोजक आरती अग्रवाल ने प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
प्रेसवार्ता में संस्था की राष्ट्रीय संयोजिका आरती अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी संस्था गायों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इसमें उनकी जमालपुर स्थित गऊ शाला में 33 गाय और 17 बछड़ों की देखभाल की जा रही है। इसके साथ ही वह उन गाय पालकों से निवेदन करती है, जो गाय की सेवा करने में असर्मथ है, वह संस्था से संपर्क करके अपनी गाय संस्था को दे सकते है। इसके बदले में संस्था उन्हें पर्याप्त धनराशि देगी। गौ सेवा के कार्य में उनकी संस्था आगामी आठ मई को गौ-कथा का आयोजन करने जा रही है।
जो दिल्ली रोड स्थित जैनिस पैलेस में होगी और कथा में मुख्य अतिथि एमएलसी सरोजनी अग्रवाल होंगी। यजमान के रुप में राजपाल सिंह, दर्जा प्राप्त मंत्री, गोपाल अग्रवाल, अमित दीक्षित एडवोकेट, सतीश सिंघल और अनिल कुमार होंगे। शहरवासियों से आग्रह है कि वह अधिक से अधिक संख्या में गौ-कथा श्रवण करने के लिए आएं और संस्था के कार्य को सफल बनाएं। प्रेसवार्ता के दौरान आचार्य सुशील, मनोज कुमार कश्यप, वसीम राहुल, राम सिंह रोहेला,सुनील जैन आदि लोग उपस्थित थे।
संवाददाता :- अक्षय कुमार

LIVE TV