चार हत्‍याओं के पीछे थी आशिकी और दरिदंगी

गोरखपुरगोरखपुर । महानगर के झरना टोला में जुलाई 2015 में एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या का खुलासा हो गया है। चारों की हत्या करने वाले इकलौते आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने पहले मां, बेटी और बेटे की हत्या की। सबसे अंत में बड़ी बेटी पर हमला किया और फिर उसके साथ रेप किया, इस दौरान उसकी मौत हो गई।

गोरखपुर का मामला

एक ही परिवार के ये चारों सदस्य सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल जवाहर कन्नौजिया की पत्नी और बच्चे थे। पुलिस ने हत्यारोपी का आपराधिक रिकार्ड भी सार्वजनिक किया है। इस हत्याकांड को 29 और 30 जुलाई 2015 की रात में अंजाम दिया गया था। गोरखपुर के एसएसपी अनंत देव तिवारी ने घटना का खुलासा करने वाली टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

इस जघन्य हत्याकांड की कहानी कुछ यूं है। पुलिस के अनुसार हत्यारोपी कुशीनगर जनपद के कोतवाली थानाक्षेत्र के सिरसिया दीक्षित गांव के निवासी दीनानाथ दीक्षित का बेटा अरूण कुमार दीक्षित उर्फ बब्लू दीक्षित है। पूछताछ में उसने पूरी कहानी कुछ इस प्रकार बताई। नीनाथापा स्थित महेश मौर्या के मकान में बब्लू दीक्षित और हेड कांस्टेबल जवाहर कन्नौजिया का परिवार अगल-बगल रहता था। इस दौरान जवाहर के परिवार से उसके अच्छे संबंध बन गए थे।

पत्नी से थे नजदीकी संबंध

बब्लू दीक्षित और जवाहर की पत्नी रजिया देवी के नजदीकी संबंध थे। यही वजह है कि जवाहर ने जब महेश मौर्य का मकान छोड़कर झरना टोला में नया मकान बनवाया। नजदीकी संबंधों के कारण बब्लू जवाहर के घर जाता था और कभी-कभी रात में भी रुकता था। घटना की रात में वह जवाहर के घर में ही रुका हुआ था।

रजिया से हुआ झगड़ा

आरोपी बब्लू ने स्वीकार किया कि घटना की रात में 2 बजे से 3 बजे के बीच जवाहर की पत्नी रजिया से उसका पैसे की लेनदेन को झगड़ा हो गया। बवाल इतना बढ़ा कि बब्लू ने रजिया के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। भेद न खुले इसके लिए बगल के कमरे में सो रहे रजिया के छोटे बेटे और बेटी की भी हथौड़ी मारकर उसने हत्या कर दिया। अब सिर्फ रजिया की बड़ी बेटी जिंदा थी जो मकान के सबसे ऊपर वाले फ्लोर पर सो रही थी।

चौथी हत्या सुबह 

तीन हत्याएं करने के बाद बबलू दीक्षित घर के नीचे रजिया की सबसे बड़ी बेटी के आने का इंतजार करने लगा। जब वह सुबह पांच बजे नीचे आई तो उस पर भी हथौड़े से वार किया। घायल अवस्था में ही उसने बड़ी लड़की से दुष्कर्म किया। बबलू ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान ही उसकी मौत हो गई। चारों हत्याएं करने के बाद वह भाग निकलने में कामयाब रहा।

आपराधिक इतिहास

यूं तो पुलिस अभी भी बब्लू का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है लेकिन फिलहाल पुलिस का कहना है कि गोरखपुर और कुशीनगर जनपद में बब्लू के खिलाफ आधा दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। झरना टोला हत्याकांड में पुलिस ने मुखबिरों का नेटवर्क बिछा रखा था। सटीक सूचना पर उसे आज रेलवे स्टेशन स्थित रोडवेज बस अड्डे से धर दबोचा गया। उसकी गिरफ्तारी आज सुबह 7.50 पर हुई।

LIVE TV