गैंगस्टर दुबे पर बनने वाली फिल्म को लेकर,अभिनेता मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा

मुंबई .कानपुर हत्याकांड में 8 पुलिस कर्मियों शहीद का पूरा मामले का मुख्य आरोपी विकास दुबे  और उसके साथियों को एनकाउंटर में मार गिराया गया| एनकाउंटर में एसटीफ के दो जवानों के घायल होने की भी जानकारी है, जैसे ही आप जानते हैं की उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह विकास दुबे को गिरफ्तार किया गया था| वहीं आज सुबह 6: 30 के करीब उसको मार गिराया था |

विकास दुबे का मामला मीडिया में काफी वायरल  में रहा हैं | इस बीच सोशल मीडिया में इस तरह की खबरें भी चर्चा में आ गईं कि बॉलीवुड में जल्द ही विकास दुबे पर फिल्म बन सकती है। इतना ही नहीं इस बात का भी दावा किया गया कि विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में अभिनेता मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। जिसको लेकर अब मनोज बाजपेयी ने उसी पर रिएक्शन दिया हैं|

अभिनेता मनोज बाजपेयी सोशल मीडिया  पर भी काफी एक्टिव रहते हैं जैसे ही विकास दुबे पर बनने वाली फिल्म में मनोज बाजपेयी का नाम जोड़ा गया  तो इस खबर पर अभिनेता मनोज बाजपेयी ने तुरंत रिएक्शन दिया  और उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर वायरल हो रही फर्जी खबर को साझा करते हुए लिखा, ‘गलत खबर।’| इसके बाद से ही  मनोज बाजपेयी का सोशल मीडिया पर यह ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है।

LIVE TV