भ्रष्‍टाचार में लिप्‍त हैं सपा, बसपा और कांग्रेस सरकारें : राजनाथ

गृहमंत्री राजनाथमऊ। जिले में आयोजित पिछड़ा न्याय सम्मेलन में केन्द्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सपा, बसपा व कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा, मंच से राजनाथ ने कहा कि राज्य में जब भी सपा और बसपा व केन्द्र में जब भी कांग्रेस की सरकार रहती है तो विकास नहीं बल्कि भ्रष्टाचार का बोलबाला होता है। भाजपा नेता ने कहा अब जनता ने इन सरकारों के कामकाज, चाल और चरित्र को पहचान लिया है। इसलिए आगामी 2017के विधान सभा चुनाव में यूपी में भाजपा की सरकार बननी तय है। इस सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत कई सांसदों व विधायकों ने हिस्सा लिया।

राजनाथ सिंह ने मोदी सरकार के दो साल के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि दो साल के मोदी सरकार के कार्यकाल में एक भी भ्रष्टाचार के आरोप नहीं लगे हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में एक से बढ़कर एक घोटाले उजागर हुए थे। जो कि देश को निरंतर पीछे करते रहे।

केन्द्र सरकार की तारीफ करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि किसानों की असली हितैषी अगर कोई सरकार है तो वह भाजपा सरकार है। सरकार की किसान बीमा योजना से देश के किसानों की तरक्की हो रही है और देश में खुशहाली की तरफ बढ़ रहा है।

भाजपा नेता ने पिछड़ा न्याय सम्मेलन के जरिए पिछड़ा वर्ग के वोटरों को लुभाने की पूरी कोशिश की। राजनाथ ने कहा कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जहां हर वर्ग समुदाय की बात की जाती है। भाजपा में छोटा कार्यकर्ता भी शिखर तक पहुंच जाता है। जबकि अन्य दलों में सिर्फ जातिवाद और परिवारवाद को बोलबाला है। इसलिए सभी वर्गों को मिलकर यूपी में भाजपा की सरकार बनानी चाहिए। तोकि देश के साथ उत्तर प्रदेश में विकास को तेजी से बढ़ावा मिल सके।

गृहमंत्री राजनाथ की फिसली जुबान

गृहमंत्री राजनाथसामाजिक न्याय सम्मेलन को संबोधित करते समय कार्यकर्ताओं पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह भड़क गए। राजनाथ के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने हूटिंग कर दी और ये बात भाजपा नेता को नागवार गुजरी। जिससे राजनाथ सिंह गुस्से से लाल पीले हो गए। दरअसल पूरा पूरा मामला ये है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह सामाजिक न्याय सम्मेलन में जनता को सम्‍बोधित कर रहे थे जिसमें जनता को प्रदेश में खाद यूरिया की किल्लत के बाबत बोल रहे थे। इसी दौरान जनता हूटिंग करने लगी तो अचानक भाषण देते हुए रुक गये और कहा कि चुप हो जाओ शान्त हो जाओ नही तो चाटा मारुंगा। जिसके बाद रैली में आयी जनता शान्त हो गयी फिलहाल इस दौरान उनका भाषण चलता रहा। इसे जिले की जनता के लिए राजनाथ का प्रेम कहे या फिर कुछ और जो भी हो आने वाला समय तय करेगा कि इस चांटा का जवाब जनता किस तरह से लौटाने का काम करती है।

लखनऊ में बिसाहड़ा कांड में करीबियों के शामिल होने के आरोप पर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि प्रदेश सरकार पहले मामले की जांच कराए, फिर कोई आरोप लगाए। बिना किसी आधार के बयान देना गलत है। दो दिन पहले प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री अम्बिका चौधरी ने आरोप लगाया था कि दादरी के बिसाहड़ा गांव में हुई घटना में राजनाथ सिंह के लोग भी शामिल थे।

केन्द्रीय गृहमंत्री गुरुवार को केन्द्र सरकार के दो साल पूरे होने पर इंदिरानगर सेक्टर-14 स्थित रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दादरी के बिसाहड़ा में हुई घटना की सत्यता सबके सामने है। प्रदेश सरकार के कुछ लोगों को लगता है कि घटना में उनके लोग शामिल थे, तो उसकी जांच करानी चाहिए। प्रदेश सरकार के पास कई जांच एजेंसियां हैं।  उन्‍हें उनकी मदद लेनी चाहिए।

मथुरा के जवाहर बाग में हुई घटना में नक्सलियों के शामिल होने पर प्रदेश सरकार द्वारा इस्तीफा मांगने के सवाल पर राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार ने जो रिपोर्ट भेजी है, अभी उसको पढ़ा नहीं है। रिपोर्ट पढ़ने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

…तो यूपी में राजनाथ के चेहरे पर विस चुनाव लड़ेगी भाजपा

प्रयाग में होने जा रही राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक के लिए इस्तेमाल की जा रही प्रचार सामग्री ने यह बात स्पष्ट कर दी है कि यूपी में गृहमंत्री राजनाथ सिंह भाजपा का बड़ा चेहरा होंगे। पार्टी उन्हें सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करके चुनाव लड़े चाहे नहीं, पर राजनाथ सिंह आगे रहेंगे।

12 जून को इलाहाबाद में केपी कॉलेज मैदान में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी और उसके अगले दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा होनी है। कार्यसमिति की तैयारी के दौरान अभी तक जो प्रचार सामग्री आई है, उसमें केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह को आगे किया गया है।

कार्यकर्ताओं के बीच बांटी गई पुस्तिकाओं के मुख्य पृष्ठ पर ऊपर की तरफ अटल बिहारी बाजपेई और लालकृष्ण आडवाणी की तस्वीर लगी है और बीच में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री की बड़ी तस्वीरें हैं।

इसके पिछले पृष्ठ पर प्रधानमंत्री के साथ गले मिलते हुए राजनाथ सिंह की तस्वीरें हैं। सियासी नब्ज टटोलने में माहिर लोग ही नहीं, इलाहाबाद में तैयारी बैठकों में जुटने वाले नेताओं ने भी इसे देखकर राजनाथ सिंह की अहमियत का अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी कहते हैं र्कि सिंह यूपी के सीएम रहे, राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे और अभी भी यूपी में सर्वमान्य नेता के तौर पर उनकी छवि है। पार्टी यूपी के दूसरे कई नेताओं को सीएम प्रोजेक्ट करने की मांग, उसके लिए हो रही चर्चाओं को भी यह करके विराम देना चाहती है।

LIVE TV