गूगल ने विंटर सॉल्सटिस के मौके पर डूडल बनाया

नई दिल्ली| सर्च इंजन गूगल ने शीत संक्रांति यानी विंटर सॉल्सटिस के मौके पर खास डूडल बनाया है। साल के सबसे छोटे दिन को विंटर सॉल्सटिस (संक्रांति) कहा जाता है। आज का दिन साल में सबसे छोटा होता है और सूरज से धरती काफी दूर रहती है। यह साल बहुत विशेष है क्योंकि इस बार दिसंबर का पूरा चंद्रमा (जिसे कोल्ड मून कहा जाता है) रात में आसमान में पूर्ण रूप से दिखाई देगा।

google-1

यह पूरा चांद शुक्रवार और शनिवार की रात देखा जा सकेगा। मूल अमेरिकियों में दिसंबर की पूर्णिमा को वर्ष के सबसे ठंडी अवधि की शुरुआत के रूप में चिह्न्ति किया जाता है।

उत्तरी गोलार्ध में शुक्रवार का दिन सर्दी का पहला दिन माना जाता है। इस दिन रात साल में सबसे लंबी होती है।

गूगल के इस डूडल में एक एनिमेटिड कार्टून स्केटिंग कर रहा है। भारत में विंटर सॉल्सटिस 22 दिसंबर को तड़के 3.53 बजे होगा।

गुरुवार और शनिवार तो क्या किसी भी दिन ना करें ये काम नहीं तो किस्मत दिखाएंगी रास्ता

LIVE TV