गूगल ने सिगमंड का कुछ इस तरह किया सम्‍मान

नई दिल्ली | सर्च इंजन गूगल ने डूडल बनाकर पिछलेे कई सालों से लोगों काेे सम्‍मान देने की परंपरा शुरू की है। इसी कड़ी़ में इस बार गूगल का डूडल बनाकर ये परंपरा न्यूरोलॉजिस्ट सिगमंड फ्रायड (फादर ऑफ साइकोएनालायसिस) के नाम की है। दरअसल गूगल उनका 160वां जन्मदिन अपने अंदाज में मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने महान वैज्ञानिक को सम्‍मनित करने का अनोखा तरीका निकाला है।

गूगल का डूडल

गूगल का डूडल सिगमंड फ्रायड के नाम

गूगल ने सिगमंड का डूडल बनाया है जो उसके होमपेज पर दिखाई दे रहा है। बता दें कि साइकोएनालायसिस वह तरीका है जिसमें डॉक्टर, मनोरोगी से बातचीत कर उसकी मानसिक समस्या को ठीक करने का प्रयास करते है। सिगमंड 20वीं सदी के जाने-माने न्यूरोलॉजिस्ट थे। उनका जन्म 5 मई 1856 को तत्कालीन ऑस्ट्रियन एंपायर में हुआ था। दरअसल गूगल का डूडल बनना बहुत बड़े सम्‍मान की बात होती है।
सिगमंड ने मनोरोग ठीक करने के एकदम नए तरीके ढूंढे। चूंकि मनोरोग दिमाग से जुड़ी़ समस्‍या थी। और दिमाग के गूढ़़ रहस्‍यों को समझना बेहद पेचीदा काम था। उस दौर में  1899 में छपी उनकी किताब ‘द इंटरप्रटेशन ऑफ ड्रीम्स’ में उन्होंने सपनों से संबंधित विज्ञान का जिक्र किया। फ्रायड ने बताया कि सपने अधूरे और विकृत विचारों को पूरा करने के बारे में होते हैं। डूडल बनाने वाले केल्विन लॉह्लिन ने एक आइसबर्ग बनाया है, और उसके पास ही फ्रायड का चेहरा बनाया है जो कि आकाश की ओर है।

LIVE TV