गूगल और फेसबुक मुख्यालयों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा

flood-in-pakistan_1459768230एजेंसी/ पूरी दुनिया के लिए चिंता का सबब बने ग्लोबल वार्मिंग का असर अब फेसबुक और गूगल के मुख्यालयों पर भी पड़ रहा है। अमेरिका की सिलिकॉन वैली में स्थित गूगल और फेसबुक के मुख्यालयों पर ग्लोबल वार्मिंग की वजह से आई बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

ब्रिटिश मीडिया की एक रिपोर्ट में यह चेतावनी दी गई है।अखबार द गार्जियन की रिपोर्ट में कहा गया है कि मौसम वैज्ञानिकों ने एक चेतावनी दी है कि अमेरिका के तटवर्ती शहर सैन फ्रांसिस्को के समुद्री क्षेत्र में ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलस्तर बढ़ रहा है। जिससे समुद्र का स्तर बढ़ सकता है।

इससे तटीय इलाकों में बने मुख्यालयों की संपत्तियों को काफी नुकसान पहुंचने का खतरा है। कहा जा रहा है कि सबसे ज्यादा खतरा फेसबुक के नए परिसर को है। बताया जा रहा है कि अंटार्कटिक पर बर्फ पिघलने से इन कंपनियों को खतरा है। करीब 100 अरब डॉलर की संपत्ति के नुकसान पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है।

LIVE TV