गुरु द्रोणाचार्य को भी मिली थी अपने अनजाने शिष्य से सीख

एजेन्सी/1383557998_dronacharya-arjuna_56fef10caf7c0आप यादी महाभारत के बारे में थोडा सा भी जानते है तो पांडवो के गुरु द्रोणाचार्य के बारे में तो जरुर जानते होंगे आइये आपको उनके जीवन की एक ऐसी घटना के बारे में अवगत कराते है जिसे पढने के बाद आप भी जान जाएंगे की अभ्यास ही सबसे बड़ा गुरु है।

एकलव्य के बारे में भी कई लोग जानते है एकलव्य गुरु द्रोणाचार्य का वह शिष्य था जिसे शिक्षा देने से खुद द्रोणाचार्य ने मना कर दिया था लेकिन उस शिष्य ने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को बहुत ही अद्वितीय तरीके से प्राप्त किया आइये जानते है उनकी कहानी।

एक दिन एकलव्य जो कि एक गरीब शुद्र परिवार से था। द्रोणाचार्य के पास गया और बोला कि गुरुदेव मुझे भी धनुविद्या का ज्ञान प्राप्त करना है, आपसे अनुरोध है कि मुझे भी अपना शिष्य बनाकर धनुविद्या का ज्ञान प्रदान करें। किन्तु द्रोणाचार्य ने एकलव्य को अपनी विवशता बताई और कहा कि वह किसी और गुरु से शिक्षा प्राप्त कर ले। यह सुनकर एकलव्य वहां से चला गया। इस घटना के बहुत दिनों बाद अर्जुन और द्रोणाचार्य शिकार के लिए जंगल की ओर गए। उनके साथ एक कुत्ता भी गया हुआ था। कुत्ता अचानक से दौड़ते हुए एक जगह पर जाकर भौंकने लगा, वह काफी देर तक भौंकता रहा और फिर अचानक ही उसने भौंकना बंद कर दिया। अर्जुन और गुरुदेव को यह कुछ अजीब लगा और वे उस स्थान की ओर बढ़ गए जहां से कुत्ते के भौंकने की आवाज आ रही थी। 

उन्होंने वहां जाकर जो देखा वह एक अविश्वसनीय घटना थी। किसी ने कुत्ते को बिना चोट पहुंचाए उसका मुंह तीरों के माध्यम से बंद कर दिया था और वह चाह कर भी नहीं भौंक सकता था। यह देखकर द्रोणाचार्य चौंक गए और सोचने लगे कि इतनी  कुशलता से तीर चलाने का ज्ञान तो मैंने अपने प्रिय शिष्य अर्जुन को भी नहीं दिया है और न ही किसी अन्य को दिया है। तभी सामने से एकलव्य अपने हाथ में तीर-कमान पकड़े आ रहा था। द्रोणाचार्य ने एकलव्य से पूछा, ‘‘बेटा तुमने यह सब कैसे कर दिखाया।’’

तब एकलव्य ने कहा, गुरुदेव मैंने यहां आपकी मूर्ति बनाई है और रोज इसकी वंदना करने के पश्चात मैं इसके समक्ष कड़ा अभ्यास किया करता हूं और इसी अभ्यास के चलते मैं आज आपके सामने धनुष पकडऩे के लायक बना हूं।

यह जानकार गुरुदेव का ह्रदय भर आया और उनके मुख से यही बोल निकले की तुम धन्य हो! तुम्हारे अभ्यास ने ही तुम्हें इतना श्रेष्ठ धनुर्धर बनाया है और आज मैं समझ गया कि अभ्यास ही सबसे बड़ा गुरु है।

LIVE TV