गुरु जी बन गए घंटाल, बनाया दबाव और कहा- अटेंडेंस लगाऊंगा लेकिन…

हेडमास्टरपटना। समाज की नजरें महिलाओं को लेकर सही हो ही नहीं सकती हैं। ये बात बिहार के पूर्णिया में घटित हुई घटना के बाद एक बार फिर से अनायास ही निकल ही आती है। यहां एक हेडमास्टर ने महिला शिक्षा स्वयंसेवक पर जबरन हमबिस्तर होने का दबाव डाला। साथ ही कहा कि अगर ऐसा नहीं करती हो तो नौकरी नहीं रहेगी।

एक महिला शिक्षा स्वयंसेवक ने स्कूल के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करा दी है। पुलिस ने जांच भी शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि हेडमास्टर उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की मांग करने और मना करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।

पूर्णिया जिले के संझेली पंचायत के एक प्राइमरी स्कूल का है। जहां स्कूल में काम कर रही एक शिक्षा स्वयंसेवक महिला के साथ स्कूल के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने दबाव डाल रहे थे और विरोध करने पर रोजाना छेड़ते और अश्लील बातें करते।

यह भी पढ़ें : चलती ट्रेन में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, शराब के नशे में थे युवक

महिला ने लिखित शिकायत में बताया कि हेडमास्टर पिछले 3 महीने से उसे प्रताड़िक कर रहा था। स्कूल में अटेंडेंस रजिस्टर मे हस्ताक्षर करने के लिए उसके पास पहुंचने पर जबरदस्ती करता और हस्ताक्षर करने से मना करते हुऐ फिजिकल रिलेशन बनाने की बात करता।

महिला ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर हमारे पति को गायब करने तथा हमें बर्बाद करने की धमकी देता है। उसकी इस हरकत से हमारा वैवाहिक जीवन खराब हो गया है हमारे पति अब हमारे ऊपर शक करने लगे हैं क्योंकि देर रात मोबाइल पर फोन कर वह अश्लील बातें और अश्लील वीडियो भी भेजता है।

मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। महिला ने राजेश कुमार के द्वारा किए गए रिकॉर्ड भी दिए हैं। दोषी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LIVE TV