अखिलेश के मंत्री ने चाय पर बुलाया, कर दिया रेप!

लखनऊ। अपने रुतबे से दोबारा कैबिनेट मंत्री बने गायत्री प्रसाद प्रजापति फिर मुश्किल में आ सकते हैं। एक महिला ने उन पर रेप का आरोप लगाया है। चित्रकूट की रहने वाली महिला सभासद और समाजसेविका रह चुकी है। उसका कहना है कि मंत्री की हनक के कारण उनके खिलाफ केस दर्ज नहीं किया जा रहा है।

mantri

महिला के मुताबिक गायत्री प्रजापति से उसकी मुलाकात मंत्री अशोक तिवारी ने कराई थी। दोनों के बीच चाय पर चर्चा हुई थी। इसी दौरान उसकी चाय में नशीली दवाई मिला दी गई। आरोप है कि इसके बाद गायत्री प्रजापति ने उसके साथ रेप किया।

महिला का कहना है कि यह राज न खुले, इसलिए उसकी अश्‍लील तस्वीरें खींची गईं। आरोप है कि गायत्री प्रजापति ने तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर लम्बे समय तक उसका रेप किया। हालांकि महिला इस मामले में कोई सबूत मीडिया के सामने पेश नहीं कर सकी। उसका कहना है कि पुलिस को सबूत दिए गए हैं, लेकिन कार्रवाई नहीं की जा रही।

महिला ने यह आरोप भी लगाया कि गायत्री प्रजापति ने उसकी नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़ की है। विरोध करने पर उसकी पिटाई भी की गई है।

महिला ने पूरे मामले की शिकायत डीजीपी कार्यालय में भी की थी। पीड़िता का कहना है कि गायत्री प्रजापति के मंत्री होने के डर के चलते कोई कार्रवाई नहीं की गयी।

LIVE TV