गाजियाबाद में सभी ने उत्साह के साथ मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्ट-जावेद चौधरी/गाजियाबाद

आज पूरे देश में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। आज के दिन बच्चे हुए बूढ़े सुबह सुबह योग करते हैं और अपने शरीर को बीमारियों से दूर रखने की कोशिश करते हैं।

आज पूरे देश में पांचवा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे बच्चे से मिलाने जा रहे हैं। जो कि योग के लिए ना जाने कितने बच्चे जवान और बूढ़ों का आइडियल बन चुका है।

योग दिवस

गाजियाबाद के वसुंधरा के रहने वाला ध्रुव अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर योग करता है। जिसकी उम्र महज 9 साल है। जब हमने उससे बात की तो उसने बताया कि उसने 6 साल की उम्र के आसपास से ही योग करना शुरू कर दिया था।

जिसके बाद उसके घर वालों ने उसके स्टेलेंट को देखा और उसे निखारने के लिए जी जान लगा दी। श्रीलंका में भी इंटरनेशनल लेवल पर योग करके प्रथम स्थान पर आया है। इसके अलावा पटियाला पंजाब रांची ना जाने कितने नेशनल लेवल पर उसने योग कर जीत हासिल की है।

मार्डन स्कूल में करोंडो की धांधली के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, बिल्डिंग निर्माण का मामला  

जिसके बाद उसे 2020 में मलेशिया में होने वाले योग के लिए सिलेक्ट किया गया है। और इनवाइट किया है। चलिए देखते हैं ध्रुव किस तरह से योग करते हैं।  परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि जब धुव्र योग करता है। तो लोग उसे देखते ही रह जाते हैं। और ध्रुव के योग करने के बाद से ही उसे देख कर मुझे भी योग करने की आदत हो गई है।

LIVE TV