गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

REPORT:- JAVED/गाजियाबाद 

गाजियाबाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के निर्देश पर एक बार फिर बदमाशों और पुलिस के बीच ब्रेकडाउन देखने को मिला है। विजयनगर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक शातिर बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसके कब्जे से एक बाइक और असलाह बरामद किया गया है।

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, गोली लगने के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

बता दे कि एसएसपी सुधीर कुमार सिंह द्वारा जनपद में आते ही बदमाशों की कमर तोड़ कर रख दी। और ताबड़तोड़ क्रैकडाउन के जरिए बदमाशों को जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया गया। इसी कड़ी में एक बार फिर विजय नगर पुलिस सजवान नगर चौराहे पर चेकिंग कर रही थी। तभी बाइक सवार दो संगदिग्ध बाइक सवार आते हुए दिखाई दिए।

जिन्हें रुकने का इशारा किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में पुलिस की गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया। पूछताछ में उसने अपना नाम बंटी त्यागी बताया है। जिस पर आधा दर्जन से अधिक लूट डकैती हत्या के मुकदमे दर्ज है।

रेलवे पुलिस ने चलाई अनोखी मुहिम, 160 लोगों को बनाया वैध वेंडर

इस बीच रात के अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश का एक साथी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। घायल बदमाश को आनन-फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बदमाश से एक बाइक और एक तमंचा बरामद किया गया है। घायल बदमाश की क्राइम कुंडली खंगाली जा रही है और कितनी घटनाओं को अंजाम दे चुका है बदमाश।

LIVE TV