गाजियाबाद के लाल ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहरा कर किया देश का नाम रोशन

REPORT- जावेद चौधरी/गाजियाबाद

गाजियाबाद के रहने वाले युवक ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर झंडा फहरा कर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन किया है। डिस्कवरी चैनल देखने के बाद युवक को लगा कि वह भी माउंट एवरेस्ट पर सकता है और उसने अपना सपना पूरा किया।

माउंट एवेरेस्ट

गाजियाबाद के नेहरू नगर में रहने वाले 21 साल के सागर ने करीब ढाई महीने पहले माउंट एवरेस्ट पर जाने का सपना देखा, उन्होंने अपने माता पिता को काफी मुश्किल से मनाया और आखिरकार वह निकल पड़े एक खौफनाक सफर के लिए।

माउंट एवरेस्ट की चोटी पर फतह हासिल करने का सपना देखना मौत के मुंह में जाने से कम नहीं था। माउंट एवरेस्ट पर जाने वाले कई लोग बताते हैं कि किस तरह से वहां पर खौफनाक मंजर होता है।

चुनाव जीतने के बाद सुल्तानपुर दौरे पर पहुंची मेनका गाँधी, आयोजित की कई बैठकें

कई लोगों की लाशें तक नजर आती हैं। ऐसी ही लाशें सागर ने भी देखी। सागर की टीम में चार लोग गए थे जिनमें से एक सदस्य की रास्ते में ही मौत हो गई।जो बुल्गारिया का रहने वाला था।

लेकिन सागर ने हिम्मत नहीं हारी और वह आगे बढ़ता चला गया। सागर की जुबान से सुनिए क्या कुछ खौफनाक मंजर उसने देखा और महसूस किया।

LIVE TV