गाँव मे मजदूर को मुंशी बताकर किया रिश्ता

मेरठ :दुल्हैडा गाँव मे झूठ बोलकर किए गए रिश्ते का सामने आने पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई| मलियाना नई बस्ती निवासी एक आदमी ने 18 अपरेल को दुल्हैडा निवासी एक युवक के साथ अपनी पुत्री का रिश्ता किया था| इस दौरान युवक को रात की खान मे मुंशी बताया गया था|लड़की वालो ने छानबीन की तो युवक को मजदूर का काम करते पाया गया| सच सामने आने पर लड़की के पक्ष ने दुल्हैडा मे लड़के के घर पर पंचायत कर दी| पंचायत मे लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर झूठ बोलकर रिश्ता करने का आरोप लगाते हुए शादी करने से मना कर दिया पंचो ने आरोपी पक्ष पर 10 हजार रूपये का जुर्माना लगाते  हुए लड़की पक्ष का सभी समान वापस करा दिया|

LIVE TV