गर्मी में तप रहे लोगों को मिली राहत, UP के इन ज़िलों में हुई बरसात

उत्तर प्रदेश के कुछ ज़िलों में भीषण गर्मी में तप रहे लोगों तब राहत मिली जब मौसम उन पर मेहरबान हो गया। शुक्रवार दोहपर अमेठी और सुलतानपुर में हल्‍की बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि इस के कारण खेती को काफी नुकसान भी पहुंचा है। शुक्रवार की दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ले ली जब तेज हवा के साथ बरसात हुई।

सुलतानपुर में शुक्रवार की सुबह मौसम साफ था और चटख धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर के करीब अचानक बादल छाने लगे तथा तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। आधे घंटे तक तेज बरसात हुई जिससे गर्मी से कुछ राहत मिली लेकिन खेती किसानी को बहुत नुकसान हुआ है। वर्तमान समय में खेतों में गेहूं फसल की कटाई व मड़ाई तेजी से हो रही है जिस पर बरसात की मार से किसानों की मड़ाई व कटाई एक बारगी बंद हो गई है। यही हाल अमेठी में भी रहा यहां भी सुबह तेज धूप खिली रही। वहीं दोपहर बाद अचानक की मौसम में परिवर्तन हुआ। कई जगह पर तेज बारिश भी हुई। वहीं राजधानी लखनऊ में भी शुक्रवार की सुबह से धूप की तल्‍खी में कमी रही।

LIVE TV