गर्मियो में खरबूजा खाने के फायदे जानकर दंग रह जाएगे आप

खरबूज या खरबूजा गर्मियों में सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला फल है। तरबूज की तरह ही खरबूज में भी पानी काफी मात्रा में पाया जाता है, जो गर्मियों में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, खरबूज में भरपूर मात्रा में शर्करा, कैल्सियम, मैग्नीशियम, पोटेशियम, विटामिन ए, विटामिन सी, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट आदि तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर में कई पोषक तत्वों की कमियों को दूर करते हैं। ज्यादातर लोग खरबूज का जूस बनाकर पीना पसंद करते हैं। जानिए इसके अन्य फायदे –

मस्तिष्क तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है खरबूजा
खरबूजे में पाए जाने वाला तत्व पोटेशियक मस्तिष्क तक ऑक्सीजन सप्लाई को बढ़ाने में मदद करता है। इसे खाने में दिमागी तनाव कम होता है। इसके अलावा इसमें कई तरह के सुपरऑक्साइड गुण भी पाए जाते हैं जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में सहायक होते हैं। जिससे दिल से संबंधित रोग का खतरा कम हो जाता है।

विटामिन ए की कमी होती है दूर
खरबूजे का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर में विटामिन ए की कमी दूर होती है। प्रदूषण की वजह से शरीर में विटामिन की मात्रा बहुत कम हो जाती है, इसलिए खरबूजा खाने से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं। जो लोग धूम्रपान करते हैं, उनके लिए भी खरबूजा लाभदायक होता है।

कैंसर सेल्स को फैलने से रोकता है खरबूज
खरबूज में पाए जाने वाले बीटा – कैरटिन और विटामिन सी शरीर के कई घातक कणों (रेडिकल्स) को शरीर से बाहर करने में मदद करते हैं। ये घातक कण शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं और कैंसर की गठन भी निर्मित कर देते हैं, इसलिए कैंसर पीड़ित लोगों को भी खरबूज का सेवन करना चाहिए।

आंखों की बढ़ती है रोशनी
डॉ. लक्ष्मीदत्ता शुक्ला के अनुसार, आंखों की रोशनी यदि कमजोर हो तो खरबूजा खाना फायदेमंद हो सकता है। खरबूज में मौजूद विटामिन ए आंखों की कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होती है। गाजर की तरह खरबूज भी विटामिन ए का एक मुख्य स्रोत है। यदि रोज खरबूज का सेवन करें तो मोतियाबिंद की बीमारी का खतरा बहुत ही कम जाता है।

वजन कम करने में सहायक
खरबूजे में कैलोरी बहुत ही कम मात्रा में पाई जाती है इसलिए जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं, वे लोग इसका सेवन नियमित रूप से करेंगे तो इससे पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होगा, जिससे भूख कम लगेगी। इसके अलावा इसमें फाइबर की मौजूदगी के कारण शरीर का मेटाबॉलिज्म भी बढ़ेगा, जिससे वजन कम होगा। खरबूजे में फाइबर की अधिकता की वजह से शरीर का पाचन भी बेहतर होगा

अपच और सर्दी-बुखार में फायदेमंद
खरबूजे का बीज मौसमी बीमारियों में फायदा पहुंचाता है। इसके नियमित सेवन से अपच, सर्दी, बुखार और जुकाम आदि सभी बीमारियां जल्दी ठीक हो जाती हैं। दरअसल खरबूजा आसानी से पचने वाला एक फल है जो छोटी आंत व बड़ी आंत की सफाई भी करता है, जिससे कब्ज, अपच और गैस जैसी समस्या नहीं होती है।

खून में गाढ़ापन कम करता है इसलिए दिल के लिए फायदेमंद
खरबूजे में मौजूद पोटेशियम हृदय के लिए काफी फायदेमंद होता है। इससे रक्तचाप संतुलित होता है, खरबूजे में कई प्रकार के मिनरल्स हाइपर टेंशन की समस्या को भी ठीक करते हैं। खरबूजे में पोटेशियम बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता है। पोटेशियम शरीर में सोडियम के नकारात्मक प्रभावों को दूर करता है। इसमें एडेनोसिन नामक तत्त्व रक्त के गाढ़ेपन को भी कम करता है, जिससे हार्ट अटैक आने की आशंकाएं कम हो जाती हैं। इस प्रकार खरबूजे का सेवन दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। खरबूजा दिल के रोगियों को नियमित रूप से खाना चाहिए।

LIVE TV