गर्मियों में मुंह के छाले की समस्या से छुटकारा पाने के लिए करे ये घरेलू उपाय

मुंह में छाले होना एक आम समस्या हैं जिसका मुख्य कारण बनता हैं गलत खानपान और रहन-सहन। खासतौर से गर्मियों के दिनों में शरीर में गर्मी और पाचन क्रिया सही नहीं होने की वजह से मुंह में छालों की समस्या बार-बार उठती हैं। समय के साथ यह बहुत तकलीफदायक होने लगती हैं जिसमें व्यक्ति के लिए कुछ भी खाना मुश्किल हो जाता है। आज इस कड़ी में हम आपको राहत पहुंचाने के लिए इस समस्या के देसी उपचार लेकर आए हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।

– छालों पर बर्फ मलने से राहत महसूस होती है, छालों की सूजन कम होती है।

– 2 चम्मच पानी में 2 चुटकी बेकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें, घोल को छालों पर लगाएं।

– नारियल के तेल में थोड़ा शहद मिलाकर छालों पर लगाएं, ऐसा करने से आराम मिलेगा।

– नींबू, शहद और ग्लिसरीन लगाने से भी छाले ठीक हो जाते हैं।

– हल्दी में एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाकर छालों पर लगाएं, हल्दी के एंटी बॉटिक तत्व सूजन को कम करते हैं।

– कुछ लोगों को कब्ज की वजह से मुंह में छाले बनते हैं। हर रोज सुबह खाली पेट ऐलोवेरा जूस पिएं, इससे पेट की सफाई अच्छे से होगी।

LIVE TV