गर्भावस्था के दौरान ध्यान दें इन चार चीजों का, जच्चा बच्चा दोनों रहेंगे स्वस्थ

प्रेग्‍नेंसी के दौरान स्‍वस्‍थ रहना और अच्‍छी आदतें अपनाना बहुत ही जरूरी है। इससे मां और बच्‍चे को कई तरह के फायदे और लाभ मिलते हैं। प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं में कई बदलाव देखने को मिलते है। उन आने वाले बदलावों की वजह से कई बार महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं। उन्‍हें समझ नहीं आता कि प्रेग्‍नेंसी की परेशानियों को कैसे हैंडल करें। इस नाजुक स्तिथि में गर्भवती महिलाओं को शांत और घमबीर रहना चाहिए ताकि बच्चे का सही से विकास हो। साधारण डाइट और पर्याप्‍त आराम के अलावा उस समय कई और भी चीजें होती हैं जो मां और बच्‍चे को मानसिक के साथ-साथ शारीरिक रूप से भी स्‍वस्‍थ रखने में मदद कर सकती हैं। प्रेग्‍नेंसी में दिन की शुरुआत बहुत मायने रखती है। अपने दिन की शुरुआत को ही सही रखकर आप अपने प्रेग्‍नेंसी के दिनों को खुलकर एंजॉय कर सकती हैं। यहां हम आपको कुछ ऐसे मॉर्निंग रिवाजों के बारे में बता रहे हैं जो मां और बच्‍चे दोनों की सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

सुबह जल्‍दी उठना
प्रेग्‍नेंसी के दौरान महिलाओं को ज्यादा थकान हो जाती है। साथ ही एनर्जी कम महसूस होने लगती है। इसी कारण महिलाओं को सुबह उठने में दिक्‍कत होती है। सुबह जल्‍दी उठने से शरीर काफी स्‍वस्‍थ और फुर्तीला रहता है। जल्‍दी उठने से आपको रिलैक्‍स करने का समय भी मिल जाता है। घर और ऑफिस को भी महिलाएं आसानी से संभाल पाती हैं। इससे हड़बड़ी या जल्‍दबाजी नहीं रहती है। आप अपनी हेल्‍दी डाइट पर भी ज्‍यादा फोकस कर सकती हैं।

योग या एक्‍सरसाइज
प्रेग्‍नेंसी में योग व एक्‍सरसाइज करने से मन और दिमाग शांत रहता है । साथ ही इससे बच्‍चे को भी सुकून मिलता है। प्राणायाम आदि करने से मन में सकारात्‍मक विचार आते हैं। आप पेट पर हाथ रखकर अपने बच्‍चे से भी बात कर सकती हैं। आप कम से कम 15 मिनट के लिए मेडिटेशन जरूर करें। इससे आप पूरा दिन खुश और एनर्जेटिक महसूस करेंगी। अगर आपको सुबह के समय मॉर्निंग सिकनेस नहीं हो रही है तो हल्‍के व्‍यायाम करने के लिए यह बिल्‍कुल सही समय है। एक्‍सरसाइज प्रेग्‍नेंसी में आपको फिट रखती है और इससे डिलीवरी में भी मदद मिलती है।

किताबों को पढ़ना
प्रेग्नन्सी में सबसे अच्छा है किताबें पढ़ना। कई बार प्रेगनेंट महिलाओं को शिशु की सेहत, डिलीवरी की और इसके बाद की चिंता हो जाती है। ऐसे में इस तरह के नेगेटिव विचारों से खुद को दूर रखने के लिए आप किताबें पढ़ सकती हैं।

सुबह सैर पर जाना करने से शरीर फिट रहता है। प्रेग्‍नेंसी में मॉर्निंग वॉक करने से आप दिनभर फ्रेश महसूस करती हैं। इन दिनों योग और एक्‍सरसाइज ज्‍यादा नहीं कर सकती हैं लेकिन वॉक का मजा तो आप ले ही सकती हैं। इसके अलावा सुबह खाली पेट एक गिलास पानी पीने से प्रेग्‍नेंसी में होने वाली कब्‍ज दूर रहती है। गर्मी का मौसम है तो पानी जरूर पिएं और इस समय नारियल पानी, नींबू पानी और फ्रूट जूस पिएं। सुबह के समय इन अच्‍छी आदतों को अपनाकर आप हेल्‍दी और फिट रह सकती हैं। इससे आपका बच्‍चा भी स्‍वस्‍थ रहेगा और उसका विकास ठीक तरह से हो पाएगा।

LIVE TV