गरीबों में कंबल वितरण के दौरान मची अफरा-तफरी, एसडीएम के समझाने के बाद शांत…

रिपोर्ट-समी अहमद

सीतापुर- यूपी के सीतापुर में तहसील परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब ग्रामीण इलाके से सैकड़ों महिलाएं तहसील परिसर में पहुंच गई। यह सैकड़ों महिलाएं कंबल लेने के लिए आई थी। सैकड़ों महिलाओं को तहसील परिसर में देख अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया।

वहीं सैकड़ों तादात में पहुंची महिलाओं को देख एसडीएम सदर अमित भट्ट अपने ऑफिस से बाहर आए और महिलाओं को काफी समझाया कि उनको कंबल लेखपालों के माध्यम से गांव में ही वितरित कराए जाएंगे। लेकिन महिलाएं मानने के लिए तैयार नहीं थी।

बताया जा रहा है कि एक दिन पहले तहसील प्रशासन में कैंप लगाकर करीब 600 महिलाओं को कंबल वितरित किए गए थे। लेकिन दूसरे दिन फिर सैकड़ों की तादाद में महिलाएं कंबल लेने तहसील परिसर पहुंच गई। एसडीएम अमित भट्ट के द्वारा काफी समझाने के बाद सभी महिलाएं अपने घरों को वापस चली गई।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसडीएम सदर अमित भट्ट का कहना है कि तहसील में कैंप लगाकर कंबल का वितरण कराया गया था। कल 5 से 6 सौ कंबल वितरित कराए गए थे। इन लोगों को सूचना गलत दी गई है यह सभी लोग आपस में एक दूसरे को बता कर आई है कि आज भी कंबल का वितरण होगा।

मुक्ति फाउंडेशन की नई पहल, गरीब और बेसहारा बच्चों के लिए कर रहा ये काम

अब इन लोगों को गांववार सूची तैयार कराकर लेखपालों के माध्यम से कंबल का वितरण कराया जाएगा। कल 600 कंबल वितरित किए गए थे आज भी सबको समझा दिया गया है। कई लोग दोबारा फिर कंबल लेने के लिए आए हैं। उनको बता दिया गया है कि अब गांव में ही कंबल बांटे जाएंगे। कंबल वितरण में देरी नहीं हुई है हम लोगों ने करीब एक हजार से ज्यादा कम्बलों का वितरण कर दिया है कैंप के माध्यम से।

LIVE TV