गतिमान एक्सप्रेस में क्या है खास?

gatiman-express-1459833541एजेन्सी/नई दिल्ली।देश की पहली सेमी हाईस्पीड ट्रेन ‘गतिमान एक्सप्रेस’ हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से चलकर आगरा कैंट स्टेशन के बीच दौड़ी। हजरत निजामुद्दीन से सुबह 10 बजे रेल मंत्री सुरेश प्रभु ‘गतिमान एक्सप्रेस’ को हरी झड़ी दिखाई। इस ट्रेन के साथ ही भारतीय रेलवे के इतिहास का एक नया अध्याय शुरू होगा। इस ट्रेन में यात्रियों का स्वागत ट्रेन होस्टेस करेंगी। गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली और आगरा के बीच का सफर महज 100 मिनट में पूरा करेगी। 

गतिमान एक्सप्रेस में क्या खास?

– 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने जा रही गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली के हजरत निजामु्द्दीन और आगरा कैंट के बीच सप्ताह के छह दिन चलाई जाएगी। 

– ट्रेन में हाई पावर इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम, ऑटोमैटिक फायर अलार्म, यात्रियों के लिए जीपीएस पर जानकारी और कोच में स्लाइडिंग डोर जैसे फीचर्स होंगे। 

– ट्रेन में लाइव टीवी की सेवा भी दी जाएगी। इस 5400 एचपी के इलेक्ट्रॉनिक लोकोमोटिव में 12 कोच होंगे। 

– शताब्दी एक्सप्रेस से भी तेज। शताब्दी 200 किलोमिटर तय करने के लिए 120 मिनट लेती है, वहीं गतिमान एक्सप्रेस इस सफर को 105 मिनट में तय कर लेगी।

– फ्लाइट्स की तरह ट्रेन में होस्टेस रहेंगी। ये एयरलाइन्स की तरह ही रेल यात्रियों की सुख सुविधाओं का ख्याल रखेंगी। 

गतिमान एक्सप्रेस का किराया

गतिमान एक्सप्रेस का किराया शताब्दी एक्सप्रेस से 25 फीसदी ज्यादा होगा। गतिमान एक्सप्रेस में चेयरकार का किराया 690 रुपए होगा, एक्जीक्यूटिव क्लास में सफर करने के लिए 1,365 रुपए चुकाने होंगे। वहीं दिल्ली आगरा शताब्दी एक्सप्रेस में चेयर कार का किराया 540 रुपए और एग्जीक्यूटिव का 1040 रुपए है।

फूड मैन्यू में क्या होगा? 

केटरिंग की सेवाएं भी बेहतर होंगी। इंडियन और कॉन्टिनेंटल दोनों तरह के खाने ट्रेन में दिए जाएंगे। यात्रियों के लिए खाने में कई वेराइटिज होंगी। उप्मा, डोसा, आलू कुलचा, चिकन रोल, ऑमलेट, केक आदि भी उपलब्ध है।

LIVE TV