आगरा : गणेश महोत्सव देखने गई किशोरी की हत्या पर बवाल, लोगों ने किया रोड जाम

गणेश महोत्सवआगरा। उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के बलकेश्वर में गणेश महोत्सव देखने गई किशोरी की किसी ने हत्या कर दी और शव नाले में फेंक दिया। सुबह किशोरी का शव देख लोगों में आक्रोश पनप गया और लोगों ने रोड जाम कर प्रदर्शन किया। पुलिस अधिकारियों के समझाने पर लोगों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आदर्श नगर बल्केश्वर निवासी बंटी की हेयर कटिंग की दुकान है। उनकी बेटी संध्या (14) गुरुवार रात गणेश महोत्सव देखने गई थी। देर रात तक घर नहीं आने पर परिजनों से उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। शुक्रवार सुबह उसका शव नाले में पड़ा मिला। पुलिस को सूचना देने के बाद भी नहीं आई तो लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद जाम खोला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

LIVE TV