गणित में शीर्ष पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला का निधन

गणित में फील्ड मेडलवाशिंगटन| गणित में फील्ड मेडल पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला मरियम मिर्जाखानी का 40 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ईरान की रहने वाली मरियम स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्राध्यापक थीं। कैंसर से चार साल तक जूझने के बाद शनिवार को उनका निधन हो गया।

पाकिस्तानी सेनाध्यक्ष लगाएंगे कुलभूषण जाधव की दया याचिका पर अंतिम मुहर

मरियम के दोस्त व ईरान के रहने वाले नासा के वैज्ञानिक फिरौज नादेरी ने ट्विटर पर मरियम के निधन पर शोक जताया।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “आज एक रोशनी बुझ गई। इससे मैं बहुत आहत हूं। वह बहुत जल्दी बहुत दूर चली गईं।”

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने भी मरियम के निधन पर दुख जताया।

चीन एक तीर से करना चाहता है दो शिकार, भारत और उसके जिगरी दोस्त को एक साथ बना रहा निशाना

‘गणित के नोबेल पुरस्कार’ के रूप में प्रसिद्ध फील्ड मेडल 1936 से दिया जा रहा है। इसे 40 वर्ष तक की आयु के चार गणितज्ञों को हर चार साल के बाद दिया जाता है।

2014 में इस पुरस्कार को जीतने वाली मरियम विश्व की पहली महिला व ईरान की पहली शख्स थीं। उन्हें कॉम्प्लेक्स जियोमेट्री में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह पुरस्कार दिया गया।

देखें वीडियो :-

https://youtu.be/bgjh-GG2G7Q

LIVE TV