लालू बोले- भाजपा के झूठ और पाप से सूखी गंगा मैया

पटना| राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा है|  उन्होंने गंगा नदी के सूखने के लिए भारतीय जनता पार्टी के छल और प्रपंच को जिम्मेदार ठहराया है।

गंगा नदी

गंगा नदी के सूखने की वजह भाजपा के पाप

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री लालू ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर के माध्यम से भाजपा पर निशाना साधा है|  अपने ट्वीट में उन्होंने कहा, “भाजपाइयों के झूठ और पाप से रुष्ट होकर गंगा मैया भी सूख गई है। ये लोग छल, प्रपंच एवं झूठ की सारी हदें पार कर चुके हैं।”

हम आप को बता दें कि अपने अलग तरह के बयानों से लालू प्रसाद यादव हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं| लालू ने बिहार विधानसभा चुनाव में मिली कामयाबी के बाद से ट्विटर और फेसबुक पर अपनी सक्रियता बाधा दी है| आजकल ट्विटर के माध्यम से वह विपक्षी दलों पर निशाना साधते रहते हैं।

LIVE TV