जानिए बढ़ती उम्र में साथ रेखा की तरह खूबसूरत और जवां बने रहने के आसान से टिप्‍स

आज के समय में सभी महिलाएं चाहती हैं कि वह बढ़ती उम्र के साथ भी खूबसूरत और जवां बनी रहे। इस‍के लिए वह अपनी खूबसूरती का पूरा ध्‍यान भी रखती है। लंबे समय तक जवां और खूबसूरत बनी रहने के लिए वह महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल भी करती है और ब्‍यूटी पार्लर में काफी पैसा खर्च करती हैं। लेकिन बढ़ती उम्र के साथ महिलाओं खूबसूरती भी कम होने लगती है जिसकी वजह से कई महिलाएं बेहद परेशान हो जाती है।

जानिए बढ़ती उम्र में साथ रेखा की तरह खूबसूरत और जवां बने रहने के आसान से टिप्‍स

जी हां बढ़ती उम्र के कारण नेचुरल खूबसूरती खोने लगती है। हालांकि हर महिला चाहती हैं कि उनकी खूबसूरती कम ना हो और वह बढ़ती उम्र में भी जवां दिखें। लेकिन उम्र बढऩे के बाद चेहरे पर निशान आना एक आम समस्या है।

बढ़ती उम्र में चेहरे पर झुर्रिया सबसे पहले नजर आती है। लेकिन तनाव, गलत खानपान, गलत लाइफस्टाइल और भी कई वजहों के चलते उम्र से पहले भी चेहरे पर निशान दिखाई देने लगते है। लेकिन आप परेशान ना हो क्‍योंकि कुछ चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर आप समय से पहले होने वाली झुर्रियों से तो बचेंगी हीं साथ ही बढ़ती उम्र में भी जवां और खूबसूरत दिखाई देंगी। शायद आपको विश्‍वास नहीं हो रहा होगा लेकिन ये सच हैं। आयुर्वेद में बताई कुछ ऐसी चीजें है जिन्‍हें खाने से महिलाएं बढ़ती उम्र के साथ भी खूबसूरत, जवां और हेल्‍दी रह सकती हैं, तो आइए जानते हैं।

जैश-ए-मोहम्मद के 2 आतंकी और ढेर, सुरक्षाबलों का एक और हमला

आंवला

रोजाना आंवले के जूस, मुरब्‍बे या चूर्ण का सेवन करें। इससे आप कई प्रकार की हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स से बची रह सकती हैं और ये आपको लंबे समय तक जवां बनाए रखने में हेल्‍प करता है। जी हां आंवला में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो आंखों और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आंवले की सबसे अच्‍छी बात है कि आप चाहे इसका इस्‍तेमाल कैसे भी करें, लेकिन इसमें मौजूद विटामिन सी कम नहीं होता है।

एलोवेरा

एलोवेरा को हेल्‍थ और स्किन की सभी प्रॉब्‍लम्‍स के लिए अमृत माना जाता है। रोजाना एलोवेरा जूस  पीने से आप सभी प्रकार के वात-पित्‍त और कफ रोगों से बची रहती हैं और एलोवेरा त्वचा के लिए काफी फायदेमंद होता हैं इसका सेवन करने पर त्वचा पर झुर्रियां नहीं पड़ती और सभी प्रकार के चर्म रोग दूर होते हैं।

त्रिफला चूर्ण

त्रिफला चूर्ण सबसे ज्यादा चमत्कारी चूर्ण हैं। इसे रेगुलर लेने से आप 100 से ज्यादा बीमारियों से बची रह सकती हैं। त्रिफला सभी प्रकार के वात-पित्त और कफ रोगों का नाश करता हैं और इम्‍यूनिटी को बढ़ता है। इसे रेगुलर खाने से बुढ़ापा दूर होता हैं और आप लंबे समय तक जवां बनी रहती हैं।

अश्वगंधा

थकान और कमजोरी को दूर करने के लिए प्रतिदिन अश्वगंधा और शतावर चूर्ण दूध के साथ मिलाकर पिएं। इससे थकान और कमजोरी जल्द ही दूर होगी और नींद भी बढ़िया आएगी। जिससे आप लंबे समय तक जवां और हेल्‍दी बनी रहेंगी।

नीम

कड़वी नीम हेल्‍थ और ब्‍यूटी के लिए किसी वरदान की तरह हैं। जी हां नीम हजारों गुणों से भरपूर है। नीम की 4 से 5 ताजा पत्तियों खाने से आप त्‍वचा और दांतों के रोगों से बची रह सकती हैं। साथ ही आंखों की रोशनी बढ़ती हैं और हार्ट डिजीज दूर होता हैं। और आप लंबे समय तक जवां दिखती हैं। आजकल तो नीम का इस्‍तेमाल एलोपैथी दवाओं को बनाने में भी होता है।

शहद

रोजाना एक चम्‍मच शहद के साथ थोड़ी सी दालचीनी लेने से भी आप लंबे समय तक जवां बनी रह सकती हैं। जी हां दालचीनी एक प्रकार का स्वास्थ्यवर्धक मसाला है, इसे शहद के साथ मिलाकर लिया जाए तो शहद की एनर्जी दोगुनी हो जाती है। रोजाना इसे लेने से आपकी इम्‍यूनिटी मजबूत होती है। शहद में भरपूर मात्रा में एंटीबैक्टीरियल तत्व होते हैं जो शरीर पर बैक्टीरिया के प्रभाव को निष्क्रिय कर देते हैं।

आपके किचन में छुपी इन 3 चीजों से, तेजी से गायब होगा बैली फैट…

नींबू

नींबू में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता हैं जो बालों और आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता हैं। रोजाना गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से वजन तेजी ही कम होता हैं ये बैली फैट को दूर करता हैं। इसके अलावा ये आपको लंबे समय तक जवां भी बनाए रखता है। नींबू में मौजूद विटामिन सी कोलेजन के उत्‍पादन को बढ़ाते है। विटामिन सी एक एंटीऑक्‍सीडेंट है जो फ्री-रेडिकल्‍स से होने वाले नुकसान को कम करता है। कोलेजन का उत्‍पादन बढ़ाकर विटामिन सी झुर्रियों को कम करता है।
अगर आप भी बढ़ती उम्र के साथ भी जवां बनी रहना चाहती हैं तो आज से ही अपनी डाइट में इन 7 चीजों को शामिल करें।

LIVE TV