खाली प्लॉट में बोरे में मिला महिला का टुकड़ो में शव

दिल्ली-(जे.एन.आई)|फतेहपुरबेरी के आया नगर इलाके में एक खाली प्लॉट में विवाहित महिला का टुकड़ो में शव मिला है। शव बोरे में था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशका जताई जा रही है कि वारदात को उसके पति ने ही अंजाम दिया है। आशका के आधार पर पुलिस ने उसके पति को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक महिला की उम्र करीब 40 साल है। वह अपने पति व परिवार के साथ जी वन फेज वन आया नगर इलाके में रहती थी। उसके घर के बगल में ही खाली प्लॉट है। दो दिन पहले महिला घर से गायब हो गई थी। इस बाबत महिला के परिजनों ने फतेहपुरबेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शनिवार देर रात जब बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि बोरे में महिला का शव पड़ा है और वह तीन टुकड़ो में है। आशका जताई जा रही है कि उसके पति ने हत्या कर शव को फेंक दिया था। पुलिस पति को हिरासत में लेकर जाच कर रही है।

LIVE TV