रात में देर से खाने वालों सुधर जाओ, नहीं तो ये बीमारियां ले लेंगी जान

खान पान सही समय परआज की भागदौड़ भरी लाइफ में युवाओं का खान पान भी काफी बिगड़ चुका है। लोग काम में इतना व्यस्त हो चुके हैं कि उनके खाने-पीने, सोने-जागने आदि सभी चीजों का टाइमटेबल बुरी तरह प्रभावित हो चुका है। जबकि कहा ये जाता है कि खान पान सही समय पर हो तो शरीर भी स्वस्थ रहता है और दिमाग भी मजबूत होता है। लोग इस नियम का पालन इसलिए नहीं कर पा रहे हैं क्योंकि देर रात तक तो वे अपने कार्यस्थल पर ही समय व्यतीत करते हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि रात को देर से खाना खाने से परहेज करना चाहिए नहीं तो इससे आपके शरीर में ये बीमारियां अपना घर बना सकती हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि खाना खाने के बाद उसे पचाने में भी समय लगता है। अगर आप हर रोज समय पर खाना खा लेते हैं तो इससे खाना आसानी से और जल्दी पच जाता है। लेकिन रात में देर से खाना खाने की वजह से पाचन की समस्या हो सकती है। इससे पाचन क्रिया बाधित होती है और पेट में जलन की समस्या भी हो सकती है।

देर रात में खाना खाने से सबसे बड़ा नुकसान आपको मोटापे के तौर पर झेलना पड़ सकता है। इस आदत से धीरे-धीरे शरीर का वजन बढ़ने लगता है और आप पर मोटापा हावी हो सकता है।

रात में जल्दी खाना खाने वाले अक्सर चैन की नींद सोते हैं। लेकिन जो लोग रात में देर से खाना खाते हैं उन्हें जल्दी नींद नहीं आती है। ऐसे लोगों की नींद में बाधा आती है और वो अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं।

हर रोज खाने के बाद करीब 20 मिनट तक टहलने की सलाह दी जाती है और इसके साथ ही कहा जाता है कि खाने और सोने के बीच कम से कम 2 घंटे का फर्क होना चाहिए। लेकिन जो लोग देर से खाना खाते हैं वो लोग रात में टहल नहीं पाते और खाना खाते ही सीधे बिस्तर पर जाकर सो जाते हैं। इस आदत की वजह से आप को हाई ब्लडप्रेशर की समस्या भी हो सकती है।

LIVE TV