सीतापुर: क्षेत्रीय पार्टियों से जनता परेशान हो चुकी है

Captureबिसवां (सीतापुर) आगामी विधान सभा चुनाव विकास के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ेगी ।क्षेत्रीय पार्टियों से जनता परेशान हो चुकी है।यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने बिसवां में पीडब्ल्यू गेस्ट हाउस में कही।उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा सिर्फ परिवार वाद को बढ़ावा दिया है विकास के नाम पर कोई कार्य नही है किसानो नवजवानों के विकास के नाम पर छला गया है।प्रदेश में आये दिन अपराध बढ़ रहे हैं महिलाओ पर अत्याचार और शोषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा की 2017 के विधान सभा चुनाव में युवाओं को तरजीह दी जायेगी और कांग्रेस पार्टी की उपलब्धियो को जन जन तक पहुचाया जाएगा।विधान सभा चुनाव में प्रत्याशियों की चयन की प्रक्रिया चल रही है।टिकट उसी को दिया जायेगा जो पार्टी के प्रति समर्पित व जनता के हित व विकास कार्यो को असली जामा पहनाने का कार्य करेगा।इस अवसर पर सदस्य जिला पंचायत आशीष गुप्ता  फरहत बेग सनी तरुण पटेल जावेद अंसारी अतुल शुक्ल रमेश चंद्र गौड़ अतीक घोषी सूबी खान सहित काफी संख्या मे कांग्रेसी मौजूद रहे।

LIVE TV