क्रिकेटर मो. कैफ के घर आई नन्ही परी, बधाईयों का लगा तांता
नई दिल्ली। क्रिकेटर मो. कैफ पिता बन गए हैं। कैफ की बीवी पूजा ने बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी कैफ ने ट्वीट के जरिये दी। उन्होंने ट्वीट किया कि,‘हमें यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि हमारे परिवार में एक नए सदस्य की एंट्री हुई है, पूजा और मैं एक बेटी के पैरेंट्स बने हैं.’टीम इंडिया के सदस्य के रूप में कैफ के साथ खेले मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग, अनिल कुंबले, मुरली कार्तिक, इरफान पठान, क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले, फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी और बोमन ईरानी ने कैफ को बधाई दी है।
अपने रिलेटिवस और तमाम लोगो से बधाई मिलने के बाद कैफ ने एक और ट्वीट करके नन्ही बेटी के साथ अपना फोटो पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि यह खुशी का अहम क्षण है।आप सभी को शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद..
We are proud to announce the arrival of the newest member to our family.Pooja and I,have been blessed with a beautiful and healthy baby girl
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 4, 2017
वहीं, सचिन तेंदुलकर ने अपने शुभकामना संदेश में लिखा, ‘मोहम्मद कैफ आपको और पूजा को बहुत-बहुत बधाई। बेबी गर्ल को ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद.’ टीम इंडिया के कोच अनिल कुंबले ने ट्वीट किया, ‘कैफ और पूजा को बेबी गर्ल के माता-पिता बनने पर बधाई। आप सभी को स्वस्थ और खुशहाल जीवन की ढेर सारी शुभकामनाएं.’ हरभजन सिंह ने अपने संदेश में लिखा, ‘इस क्लब में स्वागत है मो. कैफ।आपको, पूजा और बेबी गर्ल के स्वस्थ जीवन की शुभकामना और ढेर सारा प्यार.’
What a feeling ! Holding my little bundle of joy .Thank you everyone for your wonderful wishes and prayers 🙏🏻 pic.twitter.com/7vdSGtNCSG
— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) April 5, 2017
कैफ इस समय रणजी ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ की ओर से खेल रहे हैं। उन्होंने भारत की तरफ से खेलते हुए 13 टेस्ट और 125 वनडे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।