क्यों 7 हाथी मिलकर भी नहीं हिला पाए ये गिरता हुआ पत्थर, इसके पीछे है बड़ा रहस्य…

प्रकृति की गोद में कई रहस्य छिपे हुए है। इन रहस्यों के आगे विज्ञान भी फेल हो गया है। क्योंकि हर अनोखी चीज के पीछे एक कहानी छिपी हुई है, जो इतनी दिलचस्प होती हैं जिसे सुनने के बाद हर कोई इन जगहों को एक बार जरूर देखना चाहेगा।

गौर करने पर हर जगह आपको कुछ न कुछ रोचक देखने को मिल जाएगा। इसी कड़ी में आज हम ऐसे चमत्कार के बारे में बताने जा रहे है जिसे सुनकर आप हैरान हो जाएंगे।

क्यों 7 हाथी मिलकर भी नहीं हिला पाए ये गिरता हुआ पत्थर

दरअसल, दक्षिण भारत के महाबलिपुरम के एक पत्थर ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचता है। कहा जाता है कि ये पत्थर करीब 1200 साल पुराना है।

इस पत्थर की ऊंचाई 20 फीट और चौड़ाई 5 फीट है। लेकिन ये पत्थर जिस तरह से अपनी जगह पर टिका है, वो इसे अनोखा बनाता है।

वैज्ञानिक भी अभी तक इस पत्थर के रहस्य को नहीं समझ पाए हैं। यहां तक कि वो ये भी नहीं जान पाए हैं कि ये पत्थर इंसान द्वारा खड़ा किया गया है या प्रकृति द्वारा।
प्रीमियर बैडमिंटन लीग में हैदराबाद ने चेन्नई को दी मात
1908 में पहली बार ये पत्थर खबरों में आया था, जब वहां के गवर्नर आर्थर लवली ने इस पत्थर को अजीब तरह से खड़ा देखा।

उन्हें लगा किसी बड़ी दुर्घटना को अंजाम दे सकता है। इस कारण उन्होंने करीब 7 हाथियों से इस पत्थर को खिंचवाया। लेकिन 7 हाथी भी मिल कर इस पत्थर को इंच भर भी नहीं हिला पाए।

LIVE TV