क्यों मनाया जाता है Christmas? कैसे हुई क्रिसमस ट्री की शुरुआत? इसलिए मानें जाते हैं यीशु मसीह भगवान

नई दिल्ली। हर बार क्रिसमस डे के दिन लोग घर में क्रिसमस ट्री सजाते है। सांता के बारे में तो आपने काफी कुछ सुना होगा, लेकिन क्या आपको पता है कि क्रिसमस डे के त्यौहार पर क्रिसमस ट्री को क्यों घर में लाते है और क्यों सजाते है। तो चलिए आपको इस खबर में बताते है क्रिसमस ट्री से जुड़ी सारी बातें।

सबसे पहले जानिए क्यों मानते है क्रिसमस डे। क्रिसमस, जीजस क्रिस्ट के जन्म की खुशी में सेलिब्रेट किया जाता है, जिन्हें भगवान का बेटा कहा जाता है। बता दें, क्राइस्‍ट से ही बना है ‘क्रिसमस’। बाइबल (ईसाईयों का पवित्र ग्रंथ) में जीसस क्राइस्‍ट के जन्म की तारीख का कोई जिक्र नहीं है। लेकिन इसके बावजूद भी हर वर्ष 25 दिसंबर के दिन ही उनका बर्थडे मनाया जाता है।

क्रिसमस ट्री की कहानी पप्रभु यीशु मसीह से जुड़ी है। कहा जाता है कि जब उनका जन्म हुआ था तो उनके माता पिता, मरियम एवं जोसेफ को बधाई देने के लिए स्वर्ग से दूत पृथ्वी पर आये थे और यीशु मसीह को आशीर्वाद देते वक़्त एक सदाबहार फर को सितारों से रोशन किया था। इसके बाद से क्रिसमस फर के पेड़ को क्रिसमस ट्री के रूप में पहचाने जाने लगा। कहते है कि इसको घर में लाने से सुख समृद्धि और वैभव आते है। इतना ही नहीं क्रिसमस ट्री आपके घर से एक या दो नहीं बल्कि पूरे 5 फायदे मिलते हैं।

माना जाता है कि क्रिसमस ट्री को घर में रखने से बुरी आत्माएं दूर होने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तिकोने आकार का क्रिसमस ट्री अग्नि का प्रतीक होता है और धरती पर हर चीज को जीवनदान प्रदान करने के लिए सक्षम है।

प्राचीन काल में क्रिसमस ट्री को जीवन की निरंतरता का प्रतीक माना जाता था। मान्यता थी कि इसे सजाने से घर में बच्चों की आयु लंबी होती है। क्रिसमस ट्री पर मोमबत्तियां लगाने का चलन 17वीं शताब्दी से शुरू हुआ था। क्रिसमस ट्री पर लगे मोमबत्ती को रौशनी का प्रतीक माना जाता है।

सऊदी पत्रकार की हत्या की व्यापक जांच जारी : तुर्की

वहीं क्रिसमस ट्री पर लगा छोटा सा सांता क्लॉज जीवन में छोटी-छोटी चीजों से मिलने वाली खुशियों का प्रतीक है। साथ ही क्रिसमस ट्री लटके रंग-बिरंगे गिफ्ट बॉक्स हमेशा घर में नई उर्जा लेकर आते है।

यह घर में नई खुशखबरी का संकेत देता है। कहते है कि घर में क्रिसमस ट्री लगाने से जीवन से हर तरह का तनाव दूर होता है। कहा जाता है कि क्रिसमस ट्री को सजाते समय उस पर जो स्टार लगाएं जाते हैं, वो व्यक्ति के जीवन से अंधेरा दूर करने में मदद करते हैं।

LIVE TV