क्या 2036 तक सत्ता में बने रहेंगे राष्ट्रपति पुतिन? कानून पर खुद किया हस्ताक्षर

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ यूं है कि बीते दिन यानी सोमवार को उन्होंने एक विधेयक पर खुद हस्ताक्षर किया। गौर करने वाली बात तो यह है कि जिस विधेयक पर राष्ट्रपति पुतिन ने हस्ताक्षर किया है उसे लेकर कहा जा रहा है कि उसके बाद वह साल 2036 तक सत्ता में बने रहेंगे। जिसके बाद से वहां कि सियासत काफी तेज होती जा रहा है। आपको बता दें कि इस कदम के जरिए पिछले साल संवैधानिक बदलाव के लिए हुए मतदान में प्राप्त समर्थन को औपचारिक रूप दिया गया था।

गौरतलब है कि बीते साल एक जुलाई को हुए संवैधानिक मतदान में एक ऐसा प्रवधान में मौजूद था जिससे पुतिन राष्ट्रपति पद के लिए दो और बार आवेदन कर सकते हैं। जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति पुतिन के द्वारा हस्ताक्षर किए गए संबंधित कानून की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर साझा की गई है। इसे लेकर खुद पुतिन ने कहा कि वह 2024 में अपना वर्तमान कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस बारे में विचार करेंगे कि उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा मैदान में उतरना है या नहीं।

LIVE TV