क्या है इस घर की खासियत जिस पर परमाणु बम भी हो जाता है बेअसर

घर या शरण निवास  या आराम की जगह होता है। हर व्यक्ति घर बनवाते समय सबसे ज्यादा सिक्योरिटी सिस्टम पर ध्यान देते हैं। एक ऐसा भी घर है जिसे दुनिया का सबसे ज्यादा सुरक्षित घर माना गया है। लोग कहते हैं कि ये घर इतना सुरक्षित है कि परमाणु बम का भी कोई असर नहीं होगा।

पोलैंड की राजधानी वारसॉ में एक शख्स ने एक ऐसा घर बनवाने के बारे में सोचा, जो बेहद ही सुरक्षित हो। इसके लिए उसने पोलैंड की जानी मानी आर्किटेक्चर फर्म केडब्ल्यूके प्रोम्स से संपर्क किया और कहा कि उन्हें सुरक्षा वाला घर चाहिए। इसके बाद इस कंपनी ने जो घर बनाया, उसने सभी को हैरान कर दिया।

धन दोगुना करने के नाम पर चिटफंड कंपनी ने किया घोटाला, निवेशकों को जान से मारने की धमकी

इस घर को चुनौती के रूप में बेहतर सुरक्षा वाला घर बनाने की जिम्मेदारी केडब्ल्यूके प्रोम्स ने ली। खबरो के मुताबिक इस घर को दुनिया के सबसे सुरक्षित घर का खिताब मिला है।

सबसे बड़ी खासियत इस घर की ये है कि एक बटन दबाते ही यह घर ऊपर-नीचे, आगे-पीछे हर तरफ से कंक्रीट की दीवारों से बंद हो जाता है। फिर यह किसी बंद किले की तरह दिखता है।

डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए सीजन 9’ की ये 5 जोड़ियां हैं सुरक्षित? जानिए किसे मिलेगा हाई-फाई…

जब यह घर एक बार बंद हो जाता है, तो लाख कोशिशों के बाद भी कोई इस घर में प्रवेश नहीं कर सकता है। इस घर में प्रवेश के लिए सिर्फ दूसरी मंजिल पर बने पुल का इस्तेमाल किया जा सकता है। वह भी अगर मकान मालिक चाहे तो।

इस घर को बनाने वाली कंपनी के मुताबिक, घर के अंदर का नजारा भी बेहद ही खूबसूरत है। घर के बाहर एक स्विमिंग पूल भी है। हालांकि इस स्विमिंग पुल को कवर नहीं किया जाता है।

कंक्रीट के अलावा मेटल शटर इस घर को और अधिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। कंपनी का दावा है कि जब यह घर एक बार पूरी तरह से बंद हो जाता है तो इस पर परमाणु बम भी बेअसर है।

LIVE TV