क्या इस IPL ऋषभ पंत तोड़ पाएंगे रोहित शर्मा के इस बड़े रिकॉर्ड को?

आईपीएल के अगले सीजन के शुरू होने में बस अब कुछ ही दिनों का ही इंतज़ार रह गया है। ऐसे में सभी टीमें इस सीज़न के खिताब को अपने नाम करने की जद्दोजहद में लग गयी हैं। इसी बीच दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने के चलते इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं, जिसके बाद बेहद तगड़े फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को टीम की कमान संभालने का मौका मिला है।

9 अप्रैल से शुरु हो रहे आईपीएल 2021 के सभी मुकाबले अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे छह स्थानों पर खेले जाने हैं। अय्यर की जगह नए कप्तान बने युवा विकेटकीपर आक्रमक बल्लेबाज़ ऋषभ पंत तगड़े दौर से गुज़र रहे हैं। पिछले साल के आईपीएल में ठीक-ठाक प्रदर्शन करने के बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गयी वनडे टीम से बाहर होना पड़ा था लेकिन उन्होंने टेस्ट में चमत्कारी बल्लेबाज़ी करके खुद की क्षमता को साबित कर दिया था। इसके बाद ऋषभ ने भारतीय मैदानों में इंग्लैंड को गेंदबाज़ों को धोया और अपने नाम का लोहा मनवाया। अय्यर के बाहर होने के बाद टीम में धवन, रहाणे, आश्विन और स्टीव स्मिथ जैसे खिलाड़ियों को कप्तानी देने के बजाये दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट टीम ने पंत में अपना भरोसा दिखाया। ऐसे में पंत इस सीज़न को यादगार बनाने के लिए उतारू होंगे। बल्लेबाअज़ी के साथ-साथ उनकी नजर कुछ कप्तानी के रिकॉर्ड पर भी होगी।

रोहित के किस रिकॉर्ड को पंत कर सकते हैं अपने नाम ?

दिल्ली कैपिटल्स की टीम अगर इस बार आईपीएल का खिताब जीत गयी तो पंत आईपीएल का खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के कप्तान होंगे। अभी तक मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है। 2013 में मुंबई की टीम का कप्तान बने रोहित शर्मा ने 26 साल और 26 दिन की उम्र में ही आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया था। रोहित की कप्तानी में मुंबई इंडियंस पांच बार आईपीएल जीत चुकी है। ऐसा करने वाली मुंबई इंडियंस आईपीएल की पहली टीम है। ऋषभ के मौका है की 23 साल की उम्र में ही आईपीएल जीत कर रोहित इस बड़े रिकॉर्ड तो तोड़ दें।

LIVE TV