कौन बनेगा करोड़पति के इस 1 करोड़ के सवाल का जवाब क्या आपको है पता?

अमिताभ बच्चे के शो कौन बनेगा करोड़पति का हर सीजन लोगों के बीच धमाल मचाता है। कौन बनेगा करोड़पति 13 भी लोगों के बीच बेहद पसंद किया जाता है। लोग इस शो में पूछे गए सवालों से जानकारी भी हासिल करते हैं। शो को टीआरपी भी अच्छी मिल रही है। बीते दिनों 15 नवंबर को केबीसी में स्टूडेंट स्पेशल वीक मनाया गया था। इस दौरान 8 साल से 15 साल तक के उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया था। इस दौरान लखनऊ के मानस गायकवाड़ रोल ओवर कंटेस्टेंट के तौर पर हॉट सीट पर बैठे। उन्होंने अच्छा खेला और 50 लाख प्वाइंट जीते। लेकिन वह एक करोड़ के सवाल का जवाब नहीं दे सके।

आज हम आपको उस एक करोड़ के सवाल के बारे में ही जानकारी देने जा रहे हैं। शो में पूछे गए उस सवाल और उसके जवाब के बारे में हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं।

सवाल – विंटर या समर ओलंपिक खेलों में सबसे कम उम्र की महिला स्वर्ण पदक विजेता कौन हैं?

ऑप्शन – A.किम यून-मील B.मार्जोरी गेस्ट्रिंग C.इंग सोरेनसेन D.हेंड जाजा

इस सवाल का सही जवाब है ऑप्शन बी. मार्जोरी गेस्ट्रिंग। हालांकि मानस इसका सही जवाब नहीं जानते थे और उन्होंने खेल को छोड़ने का फैसला किया। इसके बाद नेकस्ट कंटेस्टेंट हॉट सीट पर पहुंची। और उनके साथ खेल को आगे बढ़ाया गया। फिलहाल अगर आपको इस सवाल को जवाब अभी तक नहीं पता था तो आज से आप भी जान लीजिए।

कृषि कानूनों की वापसी के बाद क्या किसान सम्मान निधि दोगुनी कर चौंकाएंगे मोदी?

LIVE TV