कोलकाता में बड़ा हादसा, 10 की मौत, 100 लोगों के दबे होने की आशंका

kolkata-flyover-56fcd7f804fd2_lएजेन्सी/कोलकाता।पश्चिम बंगाल के कोलकाला में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक फ्लाईओवर गिर गया। बताया जा रहा है कि हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और 100 से अधिक लोगों की दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव दल मौके पहुंच गए है और उन्होंने कार्य तेजी से शुरू कर दिया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार एक उत्तरी कोलकाता के गणेश टॉकीज के पास निर्माणधीन फ्लाईओवर अचानक धराशायी हो गया है। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोगों की दबे होने की आशंका है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरु कर दिया गया।

LIVE TV